नाश्ते में अनानास का जूस पीने के फायदे: अनानास का जूस शरीर के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। नाश्ते में इसे पीने से शरीर की कई बीमारियाँ दूर होती है। अनानास के जूस में मौजूद प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और फोलेट आदि इम्यूनिटी मजबूत रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी हेल्दी रखने में सहायक है। कई लोग सुबह काफी लो एनर्जी महसूस करते है। उन्हें अनानास का जूस नाश्ते में जरूर पीना चाहिए। ये जूस एनर्जी बूस्ट करने के साथ शरीर को चुस्त और स्फूर्ति से भरे रखता है। इस जूस को पीने से पूरा शरीर ठीक ढंग से क्रियांवित रहता है। इस आर्टिकल में लखनऊ के विकास नगर में रहने वाली फिटनेस एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट पायल अस्थाना से जानेंगे नाश्ते में सुबह अनानास का जूस पीने के कुछ अन्य फायदों के बारे में।

इम्यूनिटी को बढ़ाता है
नाश्ते में अनानास का जूस पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है इसके के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव होता हैं। नाश्ते में इसे पीने से शरीर पूरा दिन स्वस्थ रहता है। इसे नाश्ते में खाली पेट न लें। इसके साथ जरूर कुछ ठोस आहार भी खाएं।
सूजन करे कम
इसके सेवन से सर्जरी में होने वाले दर्द और सूजन से भी निजात मिलती है। नाश्ते में अनानास का जूस पीने से शरीर में सूजन की समस्या दूर होती है और शरीर हेल्दी रहता है। ये शरीर को स्वस्थ रखता है और कई बीमारियों से शरीर का बचाव करता हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत करे
सुबह नाश्ते में अनानास के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। ये खाना पचाने में मदद करता है और गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी कई बीमारियों को भी दूर करता है। अनानास का जूस पीने से पेट अच्छे से साफ होता है और भूख भी बढ़ जाती है।
हार्ट को रखता है हेल्दी
नाश्ते में अनानास का जूस पीने से हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है और हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता हैं। हार्ट को हेल्दी रखने के साथ ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है ।इसका जूस पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।
अस्थमा के लक्षणों को करे कम
नाश्ते में अनानास का जूस पीने से अस्थमा के लक्षण कम होते हैं और शरीर स्वस्थ होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और विटामिन-सी सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से शरीर का बचाव करता है। इस जूस को पीने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है।
Anupama Dubey