Drizzling Rain: रिमझिम फुहारों के चलते रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। पंखा चलने के बीच चादर की जरूरत महसूस होने लगी। हालांकि दिन में उमस का अहसास अभी भी बरकरार है। बावजूद इसके बीते 24 घंटे से कुछ-कुछ अंतराल पर पड़ रही रिमझिम फुहारों से शहर और देहात में मौसम सुहाना हो गया है।
बारिश से पारा धड़ाम हो गया है। उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी राहत मिली। रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सुबह से ही बूंदाबांदी (Drizzling Rain) जारी है। आसमान में मानसूनी बादलों का डेरा है। सोमवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। इससे अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। दरअसल, सोमवार की सुबह से ही मौसम बदल गया। मंगलवार को भी यहीं सिलसिला जारी रहनेसे हवा में नमी बढ़ी और हवाओं के साथ बारिश होने लगी। इससे लोगों ने राहत महसूस की है। उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई।

Drizzling Rain: रिमझिम बारिश से कई जगहों पर जलजमाव
बारिश से भोजूबीर, वरुणापुल, नदेसर, अंधरापुल, तेलियाबाग, मैदागिन, लहुराबीर, विशेश्वरगंज, लंका, रविंद्रपुरी, सुंदरपुर, लहरतारा, मंडुवाडीह की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे आवागमन में परेशानी हुई। कुछ जगहों पर सड़कों पर कीचड़ आ गया। इससे बाइक फिसलने की समस्या बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही (Drizzling Rain) बना रहेगा। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार को 28 हो गया। यह सामान्य से भी कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25.5 की जगह 24.8 डिग्री सेल्सियस आ गया।

सोमवार की पूरी रात करीब 17 मिलीमीटर की बारिश के बाद मंगलवार की सुबह रेड क्लाउड्स (Drizzling Rain) देखे गए। रात भर बिजली खूब कड़की। बादलों की गड़गड़ाहट ने नींद से भी जगाया। सुबह करीब पांच बजे से छह बजे तक बादलों का रंग ही बदला-बदला दिखा। अमूमन सूर्यास्त पर लाल बादल दिख जाते हैं, लेकिन आज सूरज निकलने से पहले पूरे आसमान में लाल बादल दिखाई दिए। बहरहाल, अपराह्न बाद आसमान साफ नजर आया।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ये रेड क्लाउड्स सन लाइन स्कैटरिंग की प्रक्रिया है। ये स्थिति बादल और प्राकृतिक प्रदूषण (प्रकृति के धूल कण) दोनों कंडीशन में दिखती है। सूरज का रेडिएशन छिछले बादलों से टकराती है तो स्कैटर्ड होकर आगे जाती है। रेडिएशन सात भाग में बंट जाती है। लेकिन, हमारे लिए विजिबल केवल लाल वाला प्रकाश हो रहा है। क्योंकि, लाल की वेवलेंथ सबसे ज्यादा है। हालांकि, प्योर रेड कभी नहीं दिखता। आज जो दिखा है, वो ऑरेंज और रेड के बीच वाला रेडिएशन होगा।