नई दिल्ली में बुधवार को फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं।शाम 5 बजकर 20 मिनट पर आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई। इससे पहले मंगलवार देर रात 10:20 बजे भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में जमीन से 156 किमी गहराई में था। इस भूकंप में पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत हो गई। वहीँ, 302 घायल हो गए। इस दौरान अफगानिस्तान में भी २ लोगों की जान चली गई।
भारत में इसका असर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में देखने को मिला। जिसके बाद लोगों में अफरातफरी मच गई। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के लोग घर के बहार रात गुजारने को विवश दिखे।