वाराणसी। प्रबुद्ध जन काशी की एक बैठक सारनाथ स्थित न्यू वेव अकैडमी में शनिवार को संपन्न हुई। जिसमें आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे दरोगा शैलेंद्र सिंह की जमानत हेतु पैरवी करने का निर्णय लिया गया।
वक्ताओं ने शैलेंद्र सिंह की स्थिति पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि सभी प्रत्यक्षदर्शियों एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलेंद्र सिंह ने आत्म रक्षार्थ गोली चलाई थी। जिससे हमलावर वकील की दु:खद मृत्यु हो गई। वक्ताओं ने कहा कि जहां एक ओर मुकदमे की पैरवी नहीं हो पाने के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल सका तथा आत्म रक्षार्थ हत्या करने पर आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई। वहीं,दूसरी ओर मृतक वकील और सजा सुनाने वाले जज दोनों मुस्लिम वर्ग के होने के कारण संदेह और शंका पैदा करता है। प्रबुद्ध जन काशी ने मुकदमे की पैरवी हेतु सेवानिवृत्त जज डॉक्टर राज नारायण सिंह से आग्रह किया है जिस पर उन्होंने अपनी पुरजोर सहमति दी है। जल्द ही प्रबुद्ध जन काशी का एक प्रतिनिधिमंडल दरोगा शैलेंद्र सिंह के परिजनों से मिलकर आवश्यक कानूनी कदम हेतु संपर्क करेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त जज डॉक्टर राज नारायण सिंह सेवा निवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सर्वजीत शाही एवं नंद लाल यादव, किशोर कपूर, देव कुमार राजू, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह, डॉ० राहुल सिन्हा, त्रिपुरेष प्रताप सिंह, अमरदीप सिंह एवं रितेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डॉ संजय सिंह गौतम ने किया।