EVM Confusion: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाराणसी प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन के ओर से इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। इसी बीच प्रशासन के ओर से बुधवार को ईवीएम मशीन और वीवी पेट का प्रदर्शन किया गया। जिसका उद्देश्य ईवीएम मशीन के बारे में लोगों की भ्रांतियां दूर कर जागरूकता फैलाना था।
जिलाधिकारी एस० राजलिंगम ने स्वयं सर्वप्रथम इस मशीन का संचालन किया और उपस्थित लोगों को इसके सिस्टम के बारे में बताया। जिलाधिकारी ने बताया कि इसमें जनपद के मतदाता प्रतीक के तौर पर अपना वोट डालकर ईवीएम [EVM] मशीन की कार्यप्रणाली को जान सकेंगे। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग आकर इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
EVM: तहसील और मुख्यालय पर रखी गई हैं मशीनें
बताया कि यह जनपद की तीनों तहसीलों और मुख्यालय पर दो-दो मशीनें रखी गई हैं। यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखी गई है, जहां पर लोग इसका अवलोकन कर सकते हैं। यदि उनके मन में कोई शंका होगी तो मौके पर ही उसका समाधान भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभी गांवों में वैन जाएगा, जहां लोग ईवीएम [EVM] से सम्बंधित शंकाओं को दूर करेंगे और इस दौरान लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही इसके कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया जाएगा। जिससे लोगों के बीच ईवीएम के प्रति फैली शंकाएं दूर हो सकें।