कुरुक्षेत्र से खजुराहो (Kurukshetra to Khajuraho) की ओर जा रही ट्रेन संख्या 11842 के D5 कोच में ईशानगर स्टेशन के पास अचानक आग लग गई। जैसे ही ट्रेन ईशानगर स्टेशन से छतरपुर के लिए निकली, D5 कोच के नीचे से धुआं उठने लगा, जिसे देख यात्रियों में हड़कंप मच गया।
Kurukshetra to Khajuraho: चेन पुलिंग करके रोका गया ट्रेन
यात्री तुरंत चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोकने में सफल रहे। ट्रेन रुकते ही सभी यात्री बाहर उतर गए। इसके बाद आग लगने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई।
ईशानगर रेलवे स्टेशन (Kurukshetra to Khajuraho) पर उपस्थित रेल कर्मचारियों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। करीब एक घंटे के परीक्षण के बाद ट्रेन को धीमी गति से छतरपुर की ओर रवाना किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ।
Comments 1