वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को बेंगलुरु से लखनऊ जा रहा विमान डायवर्ट होकर वाराणसी पहुंचा। जानकारी के अनुसार बेंगलुरु हवाई अड्डे से इंडिगो विमान संख्या 6ई 196 अपने निर्धारित समय से उड़ान भरकर लखनऊ हवाई परीक्षेत्र में पहुंचा लखनऊ में मौसम खराब होने की स्थिति में विमान के पायलट ने एटीसी से उतरने की इजाजत मांगी लखनऊ एटीसी से इजाजत ना मिलने के बाद विमान के पायलट ने तुरंत नजदीकी हवाई अड्डे वाराणसी से संपर्क साधा और विमान को उतारने की इजाजत मांगी।
वाराणसी एटीसी से इजाजत मिलने के बाद बेंगलुरू से लखनऊ जा रहे विमान को सकुशल वाराणसी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम 4: 49 बजे उतारा गया विमान में कुल 172 यात्री सवार थे। कुछ देर बाद लखनऊ में मौसम साफ हो जाने के बाद इंडिगो का यह विमान वाराणसी से पुन: शाम 5:50 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरा। सम्बन्धित अधिकारियों ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि लखनऊ में मौसम खराब होने की वजह से विमान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। विमान डायवर्ट होने व अपने गंतव्य को नियत समय से न पहुच पाने की वजह से यात्रियों में एयरलाइंस के प्रति नाराजगी देखी गयी।

