Stomach Pain Relief: गर्मी में लोगों को पेट दर्द की समस्या आम बात है।हर दूसरा व्यक्ति पेट की समस्याओं से परेशान रहता है।इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे किसी को अपच, कब्ज, सीने में जलन, गैस आदि।हालांकि पेट दर्द की कई और वजह भी हो सकती हैं जो खतरनाक हो सकती हैं।पेट में अल्सर, पथरी या अपेंडिक्स का दर्द भी हो सकता है।अगर आपको लग रहा है कि गर्मी और खान-पान की गड़बड़ी से पेट में दर्द हो रहा है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस दर्द से राहत पा सकते हैं।इसके लिए आप दवाओं का भी सहारा ले सकते हैं, लेकिन कई बार घरेलू उपायों के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते।ऐसे में आप इन उपायों को करके राहत पा सकते हैं।आज हम आपको अचानक से पेट में होने वाली तेज दर्द से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं।इनसे दर्द से आराम मिलेगा।
मेथी दाना है असरदार
अचानक हुए पेट में दर्द की समस्या से तुरंत राहत पाने के लिए आप मेथी दाना का सेवनकर सकते हैं। इसके लिए मेथी दाने को हल्का का भून लें। अब इसे पाउडर की तरह दरदरा पीस लें। इसके बाद इस पाउडर का सेवन गर्म पानी के साथ करें। इससे पेट में दर्द से आराम मिलेगा।
पुदीना की पत्तियां है फायदेमंद
पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करने से भी आप पेट में दर्द की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 4 से 5 पुदीने की पत्तियां लें। इसके बाद इन पत्तियों को पानी में अच्छे से उबालकर पी लें। इससे पेट में दर्द और भारीपन कम हो सकता है।
अनार से तुरंत पाएं पेट में दर्द से आराम
पेट में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आप अनार का सेवन कर सकते हैं। यह आपके पेट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए अनार को छिल लें। इसमें थोड़ा सा काला नमक छिड़ककर खाएं। इससे बदहजमी से राहत मिलेगी। इसके साथ ही अगर आप चाहते हैं कि आपका दर्द तुरंत कम हो, तो इसके लिए आप अनार में थोड़ा सा हरड़ छिड़क सकते हैं।
पेट दर्द से आराम दिलाए अदरक
पेट दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक से बनी चाय पीने से दर्द की समस्या से तुरंत कम हो सकती है। अदरक में दर्द निवारक गुण होता है, जिससे दर्द से तुरंत आराम मिलेगा।
Anupama Dubey