केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) सहित विदेशी मीडिया पर खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को बदनाम किया जा रहा है।
मंत्री ने ट्वीट कर कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता पर NYT में छपे एक ओपिनियन को शरारती और काल्पनिक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के बारे में कुछ भी छापने से पहले तटस्थता का ध्यान नहीं रखा गया। भारत और उसकी लोकतांत्रिक संस्थानों के खिलाफ खास एजेंडा के तहत छापा गया है। ऐसा झूठ लंबे समय तक नहीं चल सकेगा।
NYT ने ओपिनियन में कश्मीर में इंफॉर्मेशन कंट्रोल करने के बारे में लिखा
NYT ने ओपिनियन में लिखा था कि अगर मोदी देश के बाकी हिस्सों में इंफॉर्मेशन को कंट्रोल करने के कश्मीर मॉडल को लागू करने में सफल होते हैं, तो यह न केवल प्रेस की स्वतंत्रता को खतरे में डालेगा, बल्कि खुद भारतीय लोकतंत्र को भी खतरे में डालेगा।
Also Read: ‘भारत में लोकतंत्र खतरे में, विपक्षी नेताओं के मोबाइल में पेगासस’ कैंब्रिज में बोले Rahul Gandhi
एजेंडे से चलने वाले मीडिया से लोकतंत्र का व्याकरण सीखने की आवश्यकता नहीं: अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत में लोकतंत्र और हम लोग बहुत परिपक्व हैं। हमें इस तरह के एजेंडे से चलने वाले मीडिया से लोकतंत्र का व्याकरण को सीखने की जरूरत नहीं है। कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता के बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा फैलाया गया झूठ निंदनीय है। भारतीय भारत की धरती पर अपने एजेंडे को चलाने की अनुमति नहीं देंगे।

