देवकुमार
वाराणसी। घने कोहरे के कारण वाराणसी में गुरुवार को कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चेतगंज थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में दशाश्वमेघ थाना क्षेत्र के गणेश महाल के शुभम विश्वास 20 वर्ष, इसी मुहल्ले के अजय साहनी 23 वर्ष, मलदहिया, फातमान रोड निवासी रवि सोनकर 24 वर्ष घायल हो गये। सभी को मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, जलालीपुर रेलवे क्रासिंग के पास टेम्पो के धक्के से अज्ञात 48 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने उसे मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया। अज्ञात की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।