गदर फिल्म याद है? अरे वही, जिसमें सनी देओल दुश्मनों को मारने के लिए हैंडपंप उखाड़ लेते हैं। अब इस फिल्म के सीक्वल में सनी देओल एक विशालकाय पहिया उठाते हुए दिखेंगे। फिल्म से जुड़ा एक छोटा सा टीज़र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सनी देओल दुश्मनों को रथ के पहिये से मारते हुए दिखेंगे।
गदर फिल्म के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था। इसका पहला लुक जारी कर दिया गया है। जिसमें सनी देओल काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। फिल्म के लुक के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर ‘गदर 2’ ट्रेंड करने लगा। तारा सिंह के रूप में सनी देओल को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे।
Tara Singh Returns Soon 💥#SunnyDeol #Gadar2 pic.twitter.com/Z1eVPp42ir
— Bhushan Khiladi (@Bhushanadhau1) January 3, 2023
गदर का फर्स्ट पार्ट 2001 में रिलीज़ हुआ था। जिसमें सनी देओल के साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा था। फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। एक बार फिर से तारा सिंह बने सनी देओल का किरदार लोगों को पसंद आ रहा है।
गदर 2 की शूटिंग हिमाचल प्रदेश, लखनऊ और इंदौर में हुई है। गदर 2 से सनी देओल के बेटे और अमीषा पटेल का किरदार निभाने वाले अभिनेता उत्कर्ष शर्मा भी इस फिल्म में उसी किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो आर्मी अफसर के रोल में होंगे।