वाराणसी। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर बीते 15 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पूरे देशवासियों ने 13 से 15 अगस्त तक स्पेशल मोमेंट घर-घर तिरंगा फहराया था। इसी क्रम में बुधवार को गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ० अशोक कुमार राय, हरिश्चन्द्र बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ० प्रियंका तिवारी एवं अनिल केशरी के नेतृत्व में मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कालेज के परिसर में छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं को शपथ दिलाया गया कि तिरंगे के प्रति प्यार वह सम्मान दिखाने के लिए वह अपने-अपने घरों पर 26 जनवरी को तिरंगा फहराएंगी और उसे घर पर लगाएंगी।

26 जनवरी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण
इस दौरान समस्त समाजसेवियों ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद तो हो गया था। लेकिन हमारे पास अपना बनाया हुआ नियम कानून नहीं था। इस लिहाज से 26 जनवरी 1950 बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। क्योंकि उस दिन हम भारतीयों के द्वारा बनाए गए संविधान को लागू किए और उस संविधान के हिसाब से हम अपने देश का नियम कानून चलाते हैं। वह संविधान जो हमारे भारतीयों को मौलिक अधिकार देता है। जिसकी वजह से धर्म जाति लिंग और आर्थिक भेदभाव के बिना सब को योग्यता के अनुसार अवसर की समानता मिलती है। इस पावन दिवस को हम बड़े हर्षोल्लास के रूप में मनाते हैं और इस बार हम 26 जनवरी को जो गणतंत्र दिवस मनाएंगे उसको हर घर में तिरंगा फहराकर हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे यही हमारा संकल्प है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश जायसवाल, डॉ० अशोक कुमार राय, डॉ० प्रियंका तिवारी, अनिल केशरी, नीचीबाग बुलानाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गुप्त, डॉ मनोज यादव, सहित सैकड़ों छात्राएं शामिल थी।