नए साल के स्वागत की तैयारी में सभी लोग जुटे हुए है, वहीं GOOGLE ने न्यू ईयर ईव पर खास डूडल पेश किया है। आप जैसे ही गूगल को खोलेगे डूडल पर क्लिक करते ही पार्टी पॉपर और होगी कंफेटी की बारिश होगी। क्या आपने आज अपने मोबाइल या लैपटॉप खोलकर चेक किया? जल्द जायें और चेक करें। आइये इसके बारे में विस्तार से जाने…
इंटरनेट की दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन GOOGLE ने 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के लिए आज पूरे पार्टी मूड में नजर आ रहा है। हांलाकि आमतौर पर सिंपल डूडल रहतें है पर इस बार पूरा पार्टी वाला वाइब आरही है। आपको बता दें कि गूगल अपने स्पेलिंग GOOGLE को गुब्बारों, झालरों और सजावट के समान से इस अंदाज में सजाया है जैसे नये साल की तैयारी में लोग अपने घरों को सजा रहे हैं। लेकिन असली मजा इसे सिर्फ देखने में नहीं, बल्कि इसमें छुपे सीक्रेट में है।
GOOGLE का शानदार एनिमेशन
आप जैसे ही इस सजे-धजे डूडल पर क्लिक करेंगे, एक बेहद ही शानदार एनिमेशन शुरू हो जायेगा। डूडल पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जायेगा जिसके बाद ऊपर की तरफ से आपके स्क्रीन पर पार्टी पॉपर (Party Popper) का आइकन दिखाई देगा। बस आपको उस पॉपर पर क्लिक करना है और… आपकी पूरी स्क्रीन पर रंग-बिरंगी कंफेटी (कागज के टुकड़े) की बारिश होने लगेगी। साथ ही एक छोटा सा संगीत भी बजेगा।
ऐसा लगता है मानो आप सचमुच किसी पार्टी में खड़े होकर जश्न मना रहे हों। ये छोटा सा एनिमेशन आपके अन्दर नये साल की उत्साह को बढ़ा डेता है। इस एनिमेशन को काफी सोच समझ कर बनाया गया है, जिससे लोगों के बिच नये साल के उत्साह को बढ़ा दे।

