महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 साल के थे। पेंटल पिछले दो हफ्ते से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। गूफी को दिल और किडनी संबंधी बीमारी थी। गूफी के भतीजे, हितेन पेंटल और महाभारत में उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। ओशिवारा श्मशान भूमि पर गूफी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
एक हफ्ते पहले गूफी की तबीयत बिगड़ी थी। उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। फिर कंडीशन खराब होने पर उन्हें मुंबई लाया गया।
महाभारत से घर-घर पहचान मिली
80 के दशक में गूफी कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। हालांकि, गूफी को असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली थी। शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। गूफी आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे।
कितनी संपत्ति के थे मालिक
2021 में गुफी पेंटल की अनुमानित कुल संपत्ति 3 मिलियन डॉलर यानी 21 करोड़ रुपये है. गुफी पेंटल एक एपिसोड के लिए 40 हजार रुपये चार्ज करती थे। महाभारत के शकुनी मामा की सैलरी की बात करें तो वह 8 लाख प्रति माह था। गुफी की सालाना आय लगभग रु. 96 लाख रुपये थी। उनकी आय का मुख्य स्रोत अभिनय, मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट है।
पेंटल ने इन फिल्मों में किया था काम
गुफी पेंटल ने दिल्लगी (1978), देस परदेस (1978), दावा (1997) और सम्राट एंड कंपनी (2014) जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 1994 की फिल्म सुहाग में अक्षय कुमार के मामा की भूमिका निभाई थी। महाभारत के अलावा, उन्होंने भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप, श्रीमती कौशिक की पांच बहुएं, कर्मफल दाता शनि और कर्ण संगिनी जैसे टीवी शो में भी अभिनय किया था।
गुफी पेंटल का जन्म 4 अक्टूबर 1944 में दिल्ली, भारत में हुआ था। उन्होंने डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की. गुफी पेंटल 5 फीट 7 इंच लंबे थे। गुफी पेंटल हमेशा खुद को फिट रखते थे और वह स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक रहते थे।
Anupama dubey