गुजरात में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत का इतिहास रचा है। काउंटिंग में भाजपा 182 में से 156 सीट जीत चुकी है। जो कि बहुमत के लिए काफी है। 156 सीट जीतकर बीजेपी ने कांग्रेस का 1985 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जब कांग्रेस को 149 सीटें मिली थी। मोदी के CM कार्यकाल में भाजपा ने 2002 में 127 सीटें जीती थी। इस जीत के बाद भाजपा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
वहीँ कांग्रेस को इस चुनाव में 17 सीटें मिली हैं। आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 5 सीटें लाकर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया है। निर्दलीय व अन्य ने मिलकर 4 सीटों पर जीत हासिल की है।
गुजरात चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट हमे मिले उस हिसाब से AAP राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टी हैं जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्ज़ा मिला है:AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/5dJvXlhoW6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022

गुजरात में BJP की विराट जीत के बाद पीएम मोदी ने गुजरात की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- गुजरात आपका धन्यवाद। ऐसे नतीजे देखकर मैं अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति को अपना आशीर्वाद दिया है और यह भी बता दिया है कि वे और भी इस विकास को और भी तेजी से जारी रखना चाहते हैं। मैं गुजरात की जन-शक्ति के आगे सिर झुकाता हूं।
Thank you Gujarat. I am overcome with a lot of emotions seeing the phenomenal election results. People blessed politics of development and at the same time expressed a desire that they want this momentum to continue at a greater pace. I bow to Gujarat’s Jan Shakti.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2022
To all hardworking @BJP4Gujarat Karyakartas I want to say – each of you is a champion! This historic win would never be possible without the exceptional hardwork of our Karyakartas, who are the real strength of our Party.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 8, 2022
गुजरात में रिकॉर्ड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया है। 12 दिसंबर को गांधीगर में विधानसभा के पीछे हेलीपैड मैदान में CM का शपथ ग्रहण होगा।
मुझे गर्व है कि 40 लाख से ज्यादा लोगों ने हमें वोट किया है, ये बहुत बड़ी बात है। इससे पहले मेरी जीत तब हो गई थी जब भाजपा ने स्कूल पर बात करनी शुरू कर दी थी। पहली बार में मेरे 5-6 उम्मीदवार विधायक बन रहे हैं: AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी pic.twitter.com/JRNKakdA8o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
दिल्ली: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा भाजपा के मुख्यालय पहुंचे। pic.twitter.com/VScOW5YBwg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022

