- 16 मई 2022 को ज्ञानवापी (Gyanvapi) मस्जिद में मिला था कथित शिवलिंग
- हिन्दू पक्ष बोला – ‘पूरे परिसर का कराएंगे ASI सर्वे’
- याचिकाकर्ता व अधिवक्ता दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे
कोर्ट कमिश्नर सर्वे के दौरान ज्ञानवापी (Gyanvapi) मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की अवधि को आज एक साल पूरा हो गया। 16 मई 2022 को कोर्ट कमीशन सर्वे में मिले शिवलिंग को हिन्दू पक्ष ने आदिविश्वेश्वर बताया था। एक साल पूरा होने पर ज्ञानवापी (Gyanvapi) श्रृंगार गौरी केस की याचिकाकर्ता महिलाओं व उनके अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे और उन्होंने नंदी के बगल में स्थित शिवालय में रूद्राभिषेक व पूजा पाठ किया।

38 सालों से ज्ञानवापी उद्धार का केस लड़ रहे सोहनलाल आर्या और हिन्दू पक्ष के अधिवक्ताओं ने विश्वनाथ मंदिर में स्थित नंदी के सामने आदिविश्वेश्वर को मानते हुए रुद्राभिषेक किया। इस दौरान सोहनलाल आर्या ने कहा कि हम आज एक और अर्जी जिला जज की अदालत में देने जा रहा है जिसमें पूरे ज्ञानवापी (Gyanvapi) परिसर के सर्वे की मांग करेंगे।
Gyanvapi स्थित नंदी के बगल में किया शिवलिंग का अनुष्ठान
हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि हमने आज नंदी के बगल में शिवलिंग का अनुष्ठान किया है। हमने बाबा से आशीर्वाद माँगा है कि जो हमने ASI जांच की मांग की है और आज उसे कोर्ट में दायर करने वाले हैं। बाबा उसमें हमे सफल बनाएं। हमारी मांग है कि पूरे परिसर का ASI जांच कराया जाय। जिसमें 3 गुम्बद के नीचे जो हिन्दू मंदिर के शिखर हैं, उनकी जांच हो। पूरे परिसर में GPR सर्वे लगाया जाय।

GPR सर्वे में यदि मंदिर के नीचे चीज़ें मिलती हैं, तो आगे की कार्यवाही के आदेश दिए जाएं। इसके लिए हम आज वाराणसी जिला जज के समक्ष याचिका प्रस्तुत करेंगे। हमारी मांग है कि यहां बाबा आदि विश्वेश्वर का भव्य मंदिर बने और पूरा परिसर गैर कानूनी कब्जे से मुक्त हो। बाबा हमें इस अनुष्ठान में सफल बनाएंगे।
Mat You Read : सलमान मामू के नक्शेकदम पर चलती आईं नजर 3 साल की आयत शर्मा
हिन्दू पक्ष के ओर से वादी महिला रेखा पाठक ने बताया कि हमने विधि-विधान से नंदी के बगल में स्थापित शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन किया है। बाबा से कामना किया है कि बाबा जल्द से जल्द यहां से मुक्त हो जाएं। हमने पूरे परिसर में GPR द्वारा सर्वे का मांग किया है। पिछली बार के सर्वे में जो कुछ भी अधूरा रह गया है, इस बार वह पूरा हो जाए।

बता दें कि पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी (Gyanvapi) परिसर में मिले कथित शिवलिंग की साइंटिफिक जांच का आदेश दिया था। जिसे हिन्दू पक्ष ने अपनी सबसे बड़ी जीत बताया था। अब 16 मई 2023 को ज्ञानवापी (Gyanvapi) परिसर में मिले कथित शिवलिंग को एक वर्ष पूरे हो गए। जिसे हिन्दू पक्ष बाबा का जन्मोत्सव के रूप में मना रहा है।
इस दौरान हिन्दू पक्ष के ओर से रेखा पाठक, मंजू व्यास, सीता साहू, लक्ष्मी देवी, विष्णु शंकर जैन, सुधीर त्रिपाठी, पवन पाठक, सुभाष चंद्र चतुर्वेदी समेत सैकड़ों सनातनी उपस्थित रहे।

