Gyanvapi Tehkhana Case: ज्ञानवापी प्रकरण में जन उद्घोष सेवा संस्थान द्वारा नंदी जी महाराज विराजमान की तरफ से तहखाने की मरम्मत के लिए दायर मुकदमे में सोमवार को सुनवाई हुई। जिसके अंतर्गत सिविल जज सीनियर डिवीज़न की अदालत में एप्लीकेशन देकर ज्ञानवापी तलगृह की छत पर नमाजियों के जाने से रोकने और उसके मरम्मत की मांग की गई है। इस मामले में सोमवार को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से ऑब्जेक्शन फाइल किया गया। जिस पर अदालत ने 4 अप्रैल को सुनवाई की निर्धारित की गई।
जन उद्घोष सेवा संस्थान की ओर से दायर मुकदमे में कहा गया है कि तहखाने की छत बहुत कमजोर और जर्जर है। नमाजियों द्वारा छत के ऊपर जाकर चहलकदमी करने या नमाज पढ़ने से छत को नुक़सान पहुंच रहा है। तहखाने के अंदर पूजा करने वाले पुजारियों के बगल में पिछले दिनों छत से टूटकर एक पत्थर आ गिरा था। जिससे उनकी जान माल का खतरा लगातार बना हुआ है।
इस घटना की सूचना जिला मजिस्ट्रेट को और फिर बाद में कोर्ट को भी दी गई। साथ ही अन्दर से छत, दीवारों तथा बीम इत्यादि की आवश्यक मरम्मत करायी जाए। उक्त प्रार्थना पत्र के शीघ्र निस्तारण के लिए वादियों द्वारा निवेदन किया गया है। बता दें कि ज्ञानवापी परिसर में जिला जज के आदेश पर व्यासजी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू किया गया है।

