Gyanvapi:काशी के ज्ञानवापी को लेकर आए दिन कोई ना कोई नए मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में ज्ञानवापी स्थित वजुखाने को लेकर कोर्ट का एक बड़ा फैसला सामने आया है। आगामी 29 अक्टूबर की सुबह 9 बजे जिला जज के साथ दोनों पक्ष और (Gyanvapi) प्रशासन ज्ञानवापी पहुंचेंगे और मौके का मुआयना करके इस बात का फैसला लेंगे वजूखाने के ताले पर लगे कपड़े की सील को बदला जाएगा या नहीं।
इस बात का अंतिम फैसला जिला अधिकारी द्वारा लिया जायेगा। शुक्रवार को ज्ञानवापी के वजुखाने को लेकर हुई अहम सुनवाई में इस बात पर गौर किया गया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
Gyanvapi 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई
कहा यह जा रहा है कि वजुखाने के (Gyanvapi) सील कपड़े को बदलने को लेकर सहमति बन गई है। हिंदू और मुस्लिम पक्ष के मौखिक रजामंदी देने के बाद अब इस केस में 29 अक्टूबर को फिर कोर्ट में सुनवाई होगा। सुनवाई के बाद वजुखाने की सील का कपड़ा बदला जाएगा।
सील का कपड़ा बदलने को लेकर कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। साल 2022 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी का वजूखाना सील कर दिया गया था। उस समय परिसर में 9 ताले लगाए गए थे। यह सील उस जगह लगाई गई थी, जहां शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था।

