- दूल्हा बोला – सोचा नहीं था, चंद घंटे का साथ होगा
आगरा में एक शादी में खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब ससुराल पहुंची दुल्हन की अचानक से मौत हो गई। दुल्हन की अचानक मौत से चारों और अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों का परिवार सदमे में है। दुल्हे का कहना है कि सोचा नहीं था कि यह साथ मात्र 24 घंटे का होगा।
मामला आगरा के फतेहपुर सीकरी का जिले का है। जहाँ महादेव गली में रहने वाले राजू नाम के शख्स की 27 फरवरी को आगरा के धूलियागंज की रहने वाली सोनिया के साथ शादी हुई थी। शादी में सभी रस्में अदा की गईं। दोनों पक्षों में अपने ओर से शादी में सभी परम्पराएं निभाईं। जिसके बाद 28 फरवरी को राजू अपनी दुल्हन सोनिया को विदा कराकर लाया।
सोनिया के भाई करन ने बताया कि वह पिछले 5 महीने से बीमार चल रही थी। डॉक्टर ने फेफड़ों में इन्फेक्शन बताया था। वहीँ पिछले वर्ष अक्टूबर में सोनिया की मां का भी निधन हो गया था, तब से वह और भी ज्यादा बीमार हो गई। जिसके बाद वह गुमसुम सी रहने लगी। शादी के अगले ही दिन उसकी ज्यादा तबियत ख़राब हो गई।
शादी के बाद पूरा परिवर खुश था। दुल्हन के घर आने पर सभी ने उसका स्वागत फूलों से किया। सभी बहुत खुश थे। अचानक से अगले दिन ससुराल में सोनिया की तबियत खराब हो गई। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गये। मगर, ज्यादा हालत ख़राब होने पर लड़की के घरवाले भी सूचना मिलने पर वहां आ पहुंचे। इसके बाद उसे ईलाज के लिए भरतपुर ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
दुल्हन की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, दुल्हन पहले से बीमार थी। उसका ईलाज चल रहा था। इस संबंध में लड़की के पक्ष से थाने में तहरीर दी गई है। वर पक्ष का कहना है कि बहत अरमानों से हम बहू को विदा कर अपने साथ लाए थे। बहुत उम्मीदों के साथ हमने शादी की थी। खुशियां चंद घंटे भी नहीं टिकीं। जिन हाथों से बहु का स्वागत किया गया, उन्हीं हाथों से बहु की अर्थी को विदाई देनी पड़ी।