पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता को दी जा रही जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता कृष्ण कुमार गुप्ता ने प्रशासन पर सुरक्षा ना देने का लगाया आरोप, फेसबुक मैसेंजर के द्वारा गाली-गलौज करते हुए मैसेज और ऑडियों भी सामने आया। हाईकोर्ट के आदेश (High Court Order) के बावजूद सुरक्षा नहीं दी गयी। आपको बतााते चलें कि इससे पहले भी कृष्ण कुमार गुप्ता को तीन बार हमला किया जा चुका है जिसका कोर्ट में धारा 307 के तहत मुकदमा चल रहा है।

प्रशासन को जिम्मेदार ठेहराते हुए कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया था कि कई बार वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासन से सुरक्षा से मदद मांगने के बाद मुझे सुरक्षा नहीं दी गयी। इसीलिए वह इसके लिए हाईकोर्ट (High Court Order) तक गए और अब हाईकोर्ट ने भी उनकी सुरक्षा के लिए आदेश दिया (High Court Order) लेकिन इस आदेश का भी पालन प्रशासन द्वारा नहीं किया गया जिसके बाद वह आज वाराणसी के डीआईजी के पास एप्लीकेशन देने के लिए पहुंचे।
हाईकोर्ट के आदेश (High Court Order) को किया निरस्त का लगाया आरोप
कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि मैं डीआईजी के पास एप्लीकेशन लेकर आया हूं क्योंकि मेरी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से आदेश (High Court Order) मिला है। उस आदेश को निरस्त करने के लिए झूठी रिपोर्ट लगाकर कमिश्नर साहब को प्रेसित कर दिया गया और उसे खारिज कर दिया गया है।

मामले के बारे में बताया कि मूझे लगातार शूटर के द्वारा धमकी दी जा रही है जिसकी जांच पुलिस ने की है और वह सही साबित हुआ ऐसे में मेरी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से आदेश (High Court Order) आया था लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश को भी गलत बताते हुए मेरी सुरक्षा को खारिज कर दिया गया।
कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि मैं इसके लिए जो भी खर्च लगेगा उसे देने के लिए तैयार हूं। लेकिन फिर भी मेरे साथ ऐसा हो रहा और इसीलिए मैं यहां पर आया हूं। मैंने डीआईजी को एप्लीकेशन दिया जिन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी विवेचना करेंगे और फिर मुझे बताएंगे।

