High Fever: जौनपुर जनपद के मीरगंज क्षेत्र के भटहर गांव के दीनापुर दलित बस्ती मे दो दिन के अन्दर चार बच्चों की सांस फूलने व तेज बुखार के चलते दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दर्जन भर से अधिक बच्चे बीमारी की चपेट में हैं। घटना से गांव मे हडकंप मचा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम बीमार बच्चों के ईलाज मे जुट गयी है। जबकि दो बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भटहर दीनापुर दलित बस्ती निवासी 3 वर्षीय सोहानी पुत्री अर्जुन, 6 माह की परी पुत्री अर्जुन बनवासी, रोहन 6 माह पुत्र बिशाल बनवासी, शालू 4 वर्ष पुत्री महेश की चेचक से दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं महक (9 माह) पुत्री विनोद व पप्पी (1 वर्ष) पुत्र महेश बनवासी को इलाज के लिए एम्बुलेंस से मछलीशहर भेज दिया गया। जहां से बेहतर इलाज (High Fever) के लिए बीमार बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

चेचक (High Fever) से बीमार बच्चे-
रचना 2 वर्ष पुत्री पिन्टू बनवासी, सपना पुत्री कन्हैई बनवासी, 5 वर्षीय सालू , नंदिनी 8 वर्ष पुत्री ओझा बनवासी, अवन्शिका 2 वर्ष पुत्री पिन्टू,धर्मेन्द्र की लडकी नैनसी 1 वर्ष, चांदनी 2 वर्ष, अंजलि 2 माह, महाराज का पुत्र शनि 3 वर्ष, राजेश की पुत्री रानी 8 वर्ष व पुत्र राजा 10 वर्ष , काजल 11 वर्ष पुत्री विनोद, अरुन 10 वर्ष पुत्र राधे भाईलाल पुत्र अजय 5 वर्ष, व पुत्री मोहनी 4 वर्ष, लक्ष्मी 2 वर्ष चेचक के प्रकोप से बीमार हैं।
पीड़ित मुसहर बस्ती के लोगों ने मौत का कारण चेचक (High Fever) बताया है। मौत की सूचना मिलते ही बस्ती और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया है। मुसहर बस्ती के अन्य लोग डर वश घर छोडकर अलग अलग स्थानों पर चले गये हैं। लोगो ने इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दी, तो स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मच गया। चिकित्सक डॉ० बीएल यादव मौके पर पहुंच कर बीमार बच्चों का ईलाज शुरू कर दिये हैं।

डॉ० बीएल यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चों की मौत (High Fever) निमोनिया होने से लग रही है। तीन बीमार बच्चों को ईलाज के लिए एम्बुलेंस से मछलीशहर भेजा गया है। बाकी बच्चों को दवा वितरण व विटामिन की दवा पिलाई गयी है। दवा के छिडकाव का निर्देश दिया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर के अधीक्षक डॉ० तपिस कुमार का कहना है कि जानकारी मिलते ही डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेज इलाज शुरू करा दिया गया।
डिप्टी सीएमओ डॉ० राजीव यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण मौसम बदलने के साथ निमोनिया हो सकता है। जांच की जा रही हैं। बीमार बच्चो का आवश्यक उपचार किया जा रहा है।
रिपोर्ट – महर्षि सेठ