हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत मिल चुका है। राज्य के 68 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती समाप्त हो गई है। अंतिम परिणामों में 40 सीटें जीतकर कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीँ भाजपा 25 सीटों में सिमट कर रह गई। 2017 के मुकाबले बीजेपी को 19 सीटों का नुकसान हुआ है। दिल्ली एमसीडी चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) का खाता तक नहीं खुल सका।
हिमाचल में अब तक के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। जो भी विधायक जीत चुके हैं, उन्हें तुरंत कांग्रेस दफ्तर आने को कहा गया है। सभी विधायकों को कांग्रेस दूसरे कांग्रेस शासित राज्यों में शिफ्ट करना चाहती है। जिससे कि वे बीजेपी के संपर्क से दूर रहें। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सभी विधायकों को छतीसगढ़ या राजस्थान शिफ्ट कर सकती है।
Himachal polls results: Congress sending top leaders to Chandigarh amidst poaching buzz
— ANI Digital (@ani_digital) December 8, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/qFhdtxRimS#HimachalElectionResults2022 #HimachalPradesh pic.twitter.com/WRBxsTo8K9
पार्टी सूत्रों की मानें तो हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल का ऑब्जर्वर बनाया है। इन दोनों नेताओं के कुछ देर में शिमला पहुंचने की सूचना है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला भी शिमला आ रहे हैं।
2017 के चुनाव में हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों में से भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। भाजपा ने जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया था। तब 6 एजेंसियों ने अपने सर्वे में भाजपा को बहुमत के साथ सरकार बनाने का अनुमान जताया था। यह अनुमान सही साबित हुआ था।