वाराणसी। पक्के महाल चौखंभा में सोमवार रात होलिका में आग लगाकर होलिका दहन (Holika Dahan) किया गया। जिसके बाद लोगों ने बारी-बारी से मां होलिका का आशीर्वाद लिया। लोगों ने होलिका दहन के साथ ही अपने अवगुणों को भी दहन करने की प्रार्थना की।

जगह की कमी को देखते हुए यहां पर काफी छोटी होलिका स्थापित की गई थी। सोमवार रात पंडित जी ने विधि-विधान से पूजा पाठ कराकर होलिका में आग लगवाया।