Amit Shah: भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह रविवार को वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचे। जौनपुर में अपनी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह [Amit Shah] एयरपोर्ट से ही कुशीनगर में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए।
Amit Shah ने जौनपुर में जनसभा को किया संबोधित
आपको बता दें कि जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा सीट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा स्थल पर लगातार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रह है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन तैनात रही। वहीं जनता का उठास भी देखने लायक रहा।

