काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में शुक्रवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दो अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज BHU के ट्रामा सेण्टर में जारी है। यह सड़क हादसा 12 दिसम्बर की देर रात करीब 01:30 बजे घटित हुआ। तेज रफ़्तार बाइक अनियत्रित होकर आम के पेड़ से जा टकरा गई और टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
भीषण हादसे का तीन छात्र हुए शिकार
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन युवक सवार थे। रात का समय था और तीनों ट्रिपlलिंग करते हुए जा रहे थे। इतने में बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह जाकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे (BHU) में सभी तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और सुरक्षा कर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई और दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृत छात्र की पहचान सोनू के रूप में की गई है और दो जो छात्र घायल है, उनके नाम संतोष और मनीष बताया जा रहा हैं।
BHU के हॉस्टल के निवासी है छात्र
मृत छात्र सोनू और घायल संतोष, दोनों BHU के बिरला ‘सी’ हॉस्टल में रहते थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मृत छात्र सोनू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।
बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन ने अपना नियत्रण खो दिया और सभी छात्र इस हादसे के शिकार हो गए।

