Mirzapur: जनपद के अहरौरा-जमुई मार्ग पर रोशनहर में हुए एक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन को रौंद दिया। वहीं इस घटना में बाइक ट्रेलर में जा फंसी और लगभग 100 मीटर तक घसीटती रही। सड़क खून से सन गयी और शवों के चिथड़े उड़ गये। ये मंजर इतना भयानक था कि इसे देख लोगों की रौंगटे खड़े हो गये।
जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गयी। तीन लोगों के मौत से ग्रामीणों (Mirzapur) में आक्रोश फैल गया और वे शव को लेकर सड़क जाम कर करवाई की मांग करने लगे। जाम के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा रास्ता खाली कराने में जुटी है।
Mirzapur: क्या है पूरा मामला
दरअसल, अहिरुपुर सोनपुर निवासी अशोक बिंद की पत्नी वेदवती देवी उनका पांच वर्षीय पुत्र अनमोल बिंद तथा भतीजा अनुराग बाइक से घाटमपुर गांव के पास दवा लेने जा रहे थे। इसी बीच रोशनहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद बाइक ट्रेलर में की फंस गयी जिससे कारण बाइक समेत तीनों सड़क पर घसीटते रहे। तीनों शव के चिथड़े होकर पुरे सड़क पर फैल गये। उनके शारीर के अन्दर के हिस्से बहार निकल आए और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।
वहीं मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ट्रेलर चालक के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया, हालांकि चालक भाग गया है।

