अगर आपके बाल फ्रिजी, वेवी और थोड़े से घुंघराले हैं, तो आपके लिए हेयर स्मूदनिंग बेस्ट हो सकती है। स्मूदनिंग से आपके बाल स्ट्रेट और शाइनी हो जाएंगे। यही कारण है कि आजकल महिलाओं के बीच हेयर स्मूदनिंग का क्रेज बढ़ गया है। लेकिन अब आप सोच रही होंगी कि इसके लिए तो आपको पार्लर जाना पड़ेगा और हजारों रूपये खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप चाहें तो घर पर भी हेयर स्मूदनिंग कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही स्मूदनिंग करने का तरीका बताएंगे। क्या आप जानना चाहती हैं स्मूदनिंग करने का स्टेप बाय स्टेप तरीक, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। फॉलो करें ये स्टेप्स-
1.ऑयल मसाज करें
ऑयल मसाज करने के लिए एक बाउल में 5 से 6 चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसमें 3 चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें। दोनों समाग्री को मिलाकर बालों की लंबाई में 2 घण्टे तक लगाए रखें।
2.हेयर वॉश करें
दूसरे स्टेप में किसी माइल्स शैंपू का इस्तेमाल करते हुए हेयर वॉश कर लें। शैंपू करने के लिए ऐसा शैंपू चुने, जिसमें मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग इन्ग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया हो। इससे बालों का अतिरिक्त तेल निकल जाएगा और स्कैल्प में जमी गंदगी भी साफ हो जाएगी। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं।
3.बालों को सुखाएं
तीसरे स्टेप के लिए आपको बालों को सुखाना होगा। इसके लिए आप बालों को ब्लो ड्राई कर सकते हैं। इसके अलावा आप बालों को प्राकृतिक रूप से भी सूखा सकते हैं।
4.अब लगाएं हेयर स्मूदनिंग क्रीम
चौथे स्टेप में आपको हेयर स्मूदनिंग क्रीम लगानी है। इसके लिए एक बाउल में 4 से 6 चम्मच दही लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच कैस्टर ऑयल और 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। आखिर में इसमें 1 अंडा डालें और आधा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
इस स्मूदनिंग क्रीम को लगाने के लिए अपने बालों को 2 हिस्सों में बाटें। अब हाथों या ब्रश की मदद से बालों की लंबाई में अच्छे से लगाएं। इस स्मूदनिंग क्रीम को बालों पर 30 मिनट तक लगाए रखें।
दुबारा हेयर वॉश करें
स्मूदनिंग क्रीम को हटाने के लिए आधा जग पानी भरे। अब इसमें बालों की लंबाई के मुताबिक शैंपू मिलाएं और हेयर वॉश कर लें। इसके आपको बेहतरीन रिजल्ट देखने के लिए मिलेंगे। इस तरह से आप घर पर ही हेयर स्मूदनिंग कर सकते हैं। इस प्रोसेस में सिर्फ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाए रखेगा।
Anupama Dubey