How to Eat Curd According to Ayurveda: दही (curd) को आमतौर पर सभी लोग पंसद करते हैं। खाने के साथ दही का रायता ज्यादातर लोगों के घरों में रोज ही बन जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों के वजह से दही को सुपरफूड भी कहा जाता है। दही पोषक तत्व से भरपूर है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी -12, लिनोलिक एसिड और अन्य प्रमुख फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत है। वैसे तो दही सभी मौसम में मिलता है लेकिन जब मौसम गर्मी की हो तो घरों में सिर्फ रायता ही नहीं सुबह शाम लस्सी का प्रोग्राम भी बन जाता है। इसे खूबसूरत त्वचा, चमकदार और डैंड्रफ फ्री बालों के लिए भी घरेलू नुस्खे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
आयुर्वेद के अनुसार दही को किन चीजों के साथ खाना चाहिए?-
दही और आंवला पाउडर
आयुर्वेद के अनुसार दही में आंवला पाउडर मिक्स करके खाना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कटोरी दही लें। इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर खा लें। रोजाना दही और आंवला पाउडर को एक साथ लेने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी। आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे और स्वस्थ रहेंगे। दही और आंवला पाउडर खाने से पाचन-तंत्र भी मजबूत बनता है। इससे गैस, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
दही और देसी घी
अकसर लोग दूध में घी मिलाकर पीते हैं। आप दही में भी देसी घी मिक्स करके पी सकते हैं। जी हां, आयुर्वेद में दही और घी के कॉम्बिनेशन को काफी लाभकारी बताया गया है। दही और घी को एक साथ मिलाकर खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात मिल सकता है। दही और घी खाने से शरीर को ताकत और एनर्जी मिलती है। साथ ही, दही और घी खाने से आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। इससे आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।
दही और मिश्री
अधिकतर लोग दही में चीनी मिलाकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन चीनी सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। इसलिए आपको दही में मिश्री मिक्स करके खाना चाहिए। आयुर्वेद की मानें, तो दही और मिश्री को एक साथ खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। दही और मिश्री खाने से तनाव दूर होता है। स्वाद अच्छा होता है और एनर्जी मिलती है। इसके लिए आप एक कटोरी दही में मिश्री मिक्स करें और लंच में इसका सेवन करें। आप रोजाना दही और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में मिश्री को काफी फायदेमंद माना जाता है।
दही और हरी मूंग
दही और मूंग की दाल का सेवन भी एक साथ किया जा सकता है। दही और मूंग की दाल, दोनों प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इन दोनों को साथ में खाने से आपकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, इस कॉम्बिनेशन से पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं। इसके लिए आप मूंग की दाल को अंकुरित कर लें। इनमें दही मिलाकर खाएं। यह स्प्राउट्स काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है।
दही खाने का सही समय क्या है?
दही खाने के लिए दोपहर का समय सबसे बेस्ट होता है। आप लंच में दही शामिल कर सकते हैं। रोजाना लंच में दही खाने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन रात के समय दही खाने से परहेज करना चाहिए। इससे डाइजेशन पर बुरा असर पड़ सकता है।
Anupama Dubey