How To Get Rid Of Smelly Armpits: मॉनसून (Monsoon) की गर्मी ज्याdदा परेशान करने वाली होती है। वातावरण में ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है और दिनभर शरीर पसीने से लथपथ रहता है। समस्या तब और बड़ी हो जाती है जब अंडरआर्म्स से बदबू (Body Smell) आने लगती है. ये प्रॉब्लम होने पर लोग पास बैठने से बचते हैं। पास बैठते ही अगर कोई मुंह पर रूमाल रख लें तो यह बहुत ही शर्मिंदगी वाली बात लगती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसी समस्या होती है तो बदबू से छुटकारा पाने के लिए कैमिकल से भरपूर डीओ या परफ्यूम की जगह घरेलू उपायों (Home Remedies) का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नेचुरल होते हैं और स्किन को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते। यही नहीं इनके प्रयोग से स्किन को फायदा भी मिलता है।
नींबू- पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए नींबू का प्रयोग भी किया जा सकता है।इसे इस्तेमाल करने के लिए नींबू को आधा काट कर 10 मिनट तक अंडरआर्म्स पर रगड़ें और धो लें।
एलोवेरा- आप थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें और रात के समय अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं।इसे रातभर रहने दें और अगली सुबह पानी से धो लें इससे आपको बदबू से राहत मिलेगी।
गुलाबजल- गुलाबजल को आप अंडरआर्म्स और पसीने वाली जगहों पर स्प्रे कर लें या रूई की मदद से अंडरआर्म्स को साफ करें।अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा-सा गुलाबजल मिलाकर नहाएंगे तो इससे भी पसीने की बदबू से राहत मिल सकती है।
बेकिंग सोडा- आप एक चम्मच बेकिंग सोडा को नींबू के रस में अच्छी तरह मिलाएं और इसे अंडरआर्म्स पर 15 मिनट लगाकर रखें।इसके बाद अच्छी तरह से नहां लें।पसीने की बदबू से राहत मिलेगी।
फिटकरी- फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।आप नहाने से पहले तीन चार मिनट तक फिटकरी को अंडरआर्म्स पर रगड़े और अच्छी तरह से धो लें।ऐसा करने पर अंडरआर्म्स से बदबू नहीं आएगी।फिटकरी कई बैक्टीरिया का खत्म करने का काम भी करती है।
Anupama Dubey

