Drinks For Weight Loss in Summer: खानपान की गलत आदतों और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में मोटापे की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। मोटापा न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि अपने साथ कई अन्य गंभीर बीमारियां भी लेकर आता है। बढ़ते वजन के कारण आप डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं और घंटों जिम में बिताते हैं। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो गर्मियों का मौसम इसके लिए सबसे अच्छा माना जाता है। दरअसल, गर्मी के दिनों में हम कम खाते हैं और अधिक पसीना बहाते हैं, जिससे वजन आसानी से कम होता है। ऐसे में आप चाहें तो गर्मियों में वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में कुछ खास वेट लॉस ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जो गर्मियों में वजन घटाने में आपकी मदद करेंगी –
जलजीरा
जलजीरा का खट्टा मीठा स्वाद अधिकतर लोगों को काफी पंसद होता है। इसको बनाने के लिए पुदीना और मसालों का प्रयोग किया जाता है। पुदीना पेट को ठंडा रखता है इसमें मौजूद नींबू पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। वहीं इसमें डलने वाला जीरा भी इसे स्वादिष्ट बनाने के साथ पेट को भी ठंडा रखता है। इस ड्रिंक में कैलोरीज की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन कम करने में मदद करती है।
छाछ
छाछ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट ठंडा रहने के साथ शरीर की कई बीमारियां भी दूर होती है। ये ड्रिंक पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। छाछ में कई तरह के मसाले डालकर पीया जा सकता है जैसे नमक, भुना जीरा, धनिया, काली मिर्च और अदरक आदि।
सत्तू शरबत
सत्तू शरबत पीने से शरीर को कई फायदे मिलते है। गर्मी में इसे पीने पेट ठंडा रहता है, शरीर हाइड्रेट होता है और यह पाचन तंत्र में होने वाली परेशानियों को भी दूर करता है। इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच आसानी से दूर होती है। इसको पीने से वजन भी नहीं बढ़ता है।
नारियल पानी
नारियल पानी बाजार में आसानी से मिल जाता है। कई बार बाहर जाने पर इन ड्रिंक्स को ले जाना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में नारियल पानी को पीकर शरीर को ठंडा रखने के साथ शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहता है। इसके सेवन से चेहरे पर भी ग्लो आता है।
आम पन्ना
गर्मी में कच्चे आम का पन्ना किसी वरदान से कम नहीं होता है। इसको पीने से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर हाइड्रेट भी रहता है। गर्मी में इसके सेवन से पेट ठंडा रहता है और पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। आम पन्ना में मौजूद मसाले शरीर के लिए बहुत हेल्दी होते है।
Anupama Dubey