Varanasi: जंसा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौरा बाजार में मंगलवार को अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। गोपनीय सूचना के आधार पर मुन्नी लाल होम अप्लायंसेस नामक दुकान पर छापेमारी की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के दौरान दुकान संचालक मुन्नी लाल विश्वकर्मा और उनका बेटा आशीष विश्वकर्मा मौके से फरार हो गए। टीम (Varanasi) ने तलाशी के दौरान दुकान से एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, चार खाली सिलेंडर, अवैध गैस रिफिलिंग करने वाला उपकरण और पेचकस बरामद किया।
Varanasi: अवैध गैस रिफिलिंग का किया जा रहा था काम
खाद्य आपूर्ति विभाग (Varanasi) की यह कार्रवाई जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह के निर्देश पर की गई। जांच के दौरान बरामद सभी सिलेंडर दुकान के बाथरूम से मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि यहां गुपचुप तरीके से अवैध गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजातालाब गुलाब चंद ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ जंसा थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विभाग की टीम मामले की आगे की जांच भी कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस दुकान पर छापेमारी की गई है, वहां लंबे समय से अवैध गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था। इतना ही नहीं, दुकान (Varanasi) पर सीएनजी ऑटो में भी अवैध रूप से गैस भरी जाती थी। कुछ दिनों पहले इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।
छापेमारी के दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजातालाब गुलाब चंद, पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र कुमार, विकास यादव, जंसा थाने से एसआई अजय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार यादव, महिला कांस्टेबल सविता और अखिलेश नाथ दूबे समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

