वाराणसी। वाराणसी समेत पूर्वांचल में धोखाधड़ी के केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। कभी नौकरी तो कभी सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों से लाखों ऐंठ लिए जाते हैं। वाराणसी में ठगी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुन लोगों के दिल पसीज जाएंगे। यहां शादी करने के नाम पर फर्जी SDM बनकर युवती की मां से 4।5 लाख रुपए ऐंठ लिए। इतना ही नहीं, पोल खुलने के बाद पैसा वापस मांगने पर आरोपित अब जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। महिला ने इसकी शिकायत भेलुपुर थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, भेलूपुर थाना क्षेत्र के संकुलधारा में स्नेह्धीर नाम की महिला ने अपनी बेटी की शादी कुचौरा सिकंदरपुर गाजीपुर के रहने वाले शुभेंदु दुबे नाम के एक व्यक्ति से तय की थी। लड़के के पक्ष से मनीष तिवारी और आशा दुबे ने शुभेंदु दुबे को झारखण्ड में एसडीएम के पद पर कार्यरत होना बताया था।
बाद में शुभेंदु ने यूको बैंक पांडेयपुर शाखा में अपने ताऊ जितेंद्र दुबे के बचत खाते में साढ़े चार लाख रुपए जमा कराए। शादी की तिथि 14 दिसम्बर 2022 तय की गई थी। महिला के अनुसार, इसके लिए लॉन की बुकिंग के साथ ही डेकोरेशन, खानपान, नाश्ता आदि की बुकिंग की गई थी। शादी वाले दिन बारात ही नहीं आई। इस वजह से लाखों रुपे का नुकसान हुआ। बाद में पता चला कि शुभेंदु कहीं पर एसडीएम ही नहीं है।

11 मार्च को शुभेंदु को फोनकर जब पैसे की मांग की गई, तो उसने देने से मना कर दिया। साथ ही किसी भी तरह की कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने गाजीपुर के कुचौरा निवासी शुभेंदु, आशा दुबे, और मनीष तिवारी पर जालसाजी, जान से मारने की धमकी, दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम सहित एनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।