- बीमारियों को दे रहा दावत
कृष्ण कुमार
वाराणसी। गांव से शहर में शामिल मंडुवाडीह क्षेत्र के मड़ौली (नई बस्ती) क्षेत्र के एक गली में लगातार बह रहे सीवर का पानी स्थानीय लोगों के परेशानी का सबब बन हुआ है।
गली में बह रहा सीवर का पानी लोगो को बीमारियों का दावत भी दे रहा है। स्थानीय लोगो का कहना है कि गली जब बनी तो बिना जल निकासी की व्यवस्था किये ही चौका बिछा दिया गया। जल निकासी की व्यवस्था नही होने से लोगो के घरों का पानी सीधे गली में निकलता है। गली का पानी कहीं निकलने की व्यवस्था नही होने से पानी रुक कर सड़ने लगता है।

स्थानीय लोग उसी गंदे पानी मे से आने जाने को मजबूर है। यहां के लोगो ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों के यहां गुहार भी लगायी और लिखापढ़ी भी किया, लेकिन कोई फायदा नही हुआ।