लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election) के एग्जिट पोल आने के बाद इंडिया गठबंधन में हलचल तेज हो गई है। एग्जिट पोल पर बताये जा रहे नतीजे के आधार पर इंडिया गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम 4:30 बजे निर्वाचन आयोग से मुलाकात करेगा और अपनी 3 प्रमुख मांग उनके समक्ष रखेगा। इंडिया गठबंधन के मांग के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार VVPAT में पर्ची का मिलान हो, पोस्टल बैलेट की काउंटिंग पहले हो, हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को डाटा बताया जाए और सबकी संतुष्टि के बाद ही अगले राउंड की काउंटिंग शुरू हो।
Loksabha Election: एग्जिट पोल के बाद राहुल ने दी पहली प्रतिक्रिया
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एग्जिट पोल पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे पीएम मोदी का पोल बताते हुए खारिज कर दिया। राहुल ने कहा कि इंडिया गठबंधन को 295 सीट मिलेंगी। 4 जून को लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में हमारी जीत निश्चित है।


Comments 1