• About
  • Advertise
  • EPaper
Saturday, March 14, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home देश-विदेश

India-Pak tension- भारत ने पाक को दिया करारा जवाब: पाकिस्तानी मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट्स की हर कोशिश नाकाम, जानिए मिसाइलों की ताकत

by Kajal Seth
May 9, 2025
in देश-विदेश
0
India-Pak tension
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

India-Pak tension; पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान से पकिस्तान से अपना बदला ले लिया है लेकिन ये टेंशन दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भारत और पकिस्तान के बीच चल रही लड़ाई रुकने का नाम नही ले रही है। वहीं पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ गुरुवार की रात एक उकसावे वाली कार्रवाई करते हुए सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने समय रहते हर खतरे को विफल कर दिया।

इस जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने न सिर्फ पाकिस्तान के हथियारबंद ड्रोन और मिसाइलों को नाकाम किया, बल्कि दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराकर एक बार फिर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया।

India-Pak tension: हमले में इस्तेमाल हुए पाकिस्तानी हथियार

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने इस हमले में कई आधुनिक हथियारों का प्रयोग किया। इनमें प्रमुख हैं:

  • DJI मिलिट्री वर्जन ड्रोन
  • PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइलें
  • HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम
  • JF-17, F-16 और J-10C फाइटर जेट्स
  • हत्फ-2 बैलिस्टिक मिसाइल (अब्दाली)

JF-17 फाइटर जेट

पाकिस्तान और चीन की साझेदारी से बना JF-17 एक हल्का और बहुउद्देश्यीय चौथी पीढ़ी का फाइटर जेट है। यह हवा से हवा और जमीन पर हमला करने में सक्षम है। पाकिस्तान (India-Pak tension) ने इसे पुराने बेड़े की जगह इस्तेमाल में लाया है। भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई में दो JF-17 को मार गिराया गया।

F-16 फाइटर जेट

अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा निर्मित F-16 एक भरोसेमंद और अत्याधुनिक फाइटर जेट है। इसका फ्लाई-बाय-वायर सिस्टम और झुकी हुई इजेक्शन सीट इसे विशेष बनाते हैं। भारत की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी F-16 को भी गिरा दिया गया।

J-10C और PL-15 मिसाइल

चीन से खरीदे गए J-10C फाइटर जेट्स में पाकिस्तान ने पहली बार युद्ध की स्थिति में PL-15 मिसाइल का प्रयोग किया। यह मिसाइल दोहरे रॉकेट मोटर और डुअल डेटालिंक के साथ 200 किमी तक मार करने में सक्षम है।

हत्फ–2 मिसाइल

पाकिस्तान (India-Pak tension) की ओर से सतह से सतह तक मार करने वाली अब्दाली मिसाइल (हत्फ-2) का भी उपयोग किया गया, जिसकी रेंज 400 किमी से अधिक बताई जाती है।

HQ-9 डिफेंस सिस्टम

पाकिस्तान ने चीन से लिया गया HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम भी तैनात किया, जो 300 किमी की दूरी तक टारगेट ट्रैक कर सकता है। यह सिस्टम ड्रोन, फाइटर जेट और मिसाइल को पहचान कर निशाना बना सकता है।

भारत का सशक्त जवाब

भारत ने इस हमले का करारा जवाब दिया। वायु सेना की ओर से CUAS (Counter Unmanned Aerial System), पेचोरा, SAMAR मिसाइलें और AD गन का उपयोग किया गया, जिससे पाकिस्तान के लगभग सभी प्रयास विफल हो गए। भारतीय डिफेंस सिस्टम (India-Pak tension) की इस त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया ने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखा और दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

Also Read

भारत-पाक तनाव (India-Pak tension) के इस ताज़ा घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखा दिया है कि भारतीय सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। पकिस्तान अगर एक मारेगा तो भारत उसका जवाब चार से देगा। फिलहाल के लिए भारत की सतर्कता और तकनीकी तैयारियों ने एक बार फिर से एक बड़े खतरे को समय रहते टाल दिया।

Related Posts:

  • Operation Sindoor: भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को किया…
  • Pakistan: बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में ट्रेन…
  • ‘Operation Sindoor’ से दहला पकिस्तान, 100 KM अंदर तक…
  • भारतीय सेना को मिलेंगे QRSAM मिसाइल के तीन रेजिमेंट,…
  • India VS Pak: पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, विंग…
  • बीकानेर से PM Modi का पाकिस्तान को दो टूक संदेश:…
Previous Post

भारत-पाक तनाव के बीच IPL 2025 अनिश्चितकाल के लिए रद्द, BCCI ने आपात बैठक में लिया बड़ा फैसला

Next Post

Varanasi: ज्ञानवापी से पाकिस्तान को मिली खुली चुनौती, POK के भारत में विलय का मुसलमानों ने किया समर्थन, जुमे की नमाज में सेना के लिए हुई दुआ

Next Post
Varanasi

Varanasi: ज्ञानवापी से पाकिस्तान को मिली खुली चुनौती, POK के भारत में विलय का मुसलमानों ने किया समर्थन, जुमे की नमाज में सेना के लिए हुई दुआ

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • UP: होटल में किशोरी को बंधक बना करवाया देह व्यापार, महिला समेत 4 गिरफ्तार
  • Varanasi: अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की रसोई बंद, मायूस लौटे भक्त, 35 सालों से हो रहा था संचालित, आस्था पर गैस संकट की आंच
  • लखनऊ: विवादों के बाद IAS अभिषेक प्रकाश की बहाली, नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश
  • केंद्र सरकार के फैसले से Sonam Wangchuk को मिली राहत: लद्दाख आन्दोलन में NAS के तहत हुई थी गिरफ्तारी
  • दिल्ली में पुलिस थाने पर CBI की छापेमारी: 20 हजार की रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
  • सिलेंडर के लिए जंग: कहीं मारपीट, कहीं मौत तो कहीं ठगी… LPG बना ‘सोना-चांदी’
  • Rape case: फर्स्ट एसी में भी नहीं सुरक्षित बेटियां! चलती ट्रेन में मेडिकल छात्रा से रेप की कोशिश, लखनऊ में आरोपी गिरफ्तार
  • बच्चों के Summer Vacation को कैसे बनाएं मजेदार और प्रोडक्टिव: छुट्टियों को खास बनाने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स
  • UP Accident: कार सीख रही महिला ने मारी टक्कर, छात्र की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम
  • BHU में जूनियर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, इंसुलिन ओवरडोज से हालत गंभीर

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • UP: होटल में किशोरी को बंधक बना करवाया देह व्यापार, महिला समेत 4 गिरफ्तार
  • Varanasi: अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र की रसोई बंद, मायूस लौटे भक्त, 35 सालों से हो रहा था संचालित, आस्था पर गैस संकट की आंच
  • लखनऊ: विवादों के बाद IAS अभिषेक प्रकाश की बहाली, नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश
  • केंद्र सरकार के फैसले से Sonam Wangchuk को मिली राहत: लद्दाख आन्दोलन में NAS के तहत हुई थी गिरफ्तारी
  • दिल्ली में पुलिस थाने पर CBI की छापेमारी: 20 हजार की रिश्वत लेते हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights