मध्यप्रदेश में स्थित इंदौर (Indore) में एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आयी है। चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक उठी की देखते ही देखते उसने तीन मंजिला मकान को अपने चपेट में ले लिया। इस भयावह हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 4 लोग घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल ही बाल्टी के पानी से आग बुझाने का कोशिश किया, लेकिन कुछ काम नही आया। साथ ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी मौके की सुचना दी।

जानकारी के अनुसार यह घटना (Indore) बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में स्थित एक मकान में घटित हुई है। जिस घर में आग लगी वो एक रबर का कारोबार करते थे। इस हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया और उनकी बहु की भी मौत हो गयी। वहीं अन्य 6 मृतक उनके रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से कैंसर का इलाज कराने आए थे।

Indore: सिलेंडरों के फटने से जोरदार धमाके
पुलिस (Indore) के अनुसार, शॉर्ट सर्किट भोर में करीब 3.30 तक हुआ। जिसके बाद कार में आग लग गयी और आग फैलकर घर के अन्दर रखे गैस सिलेंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे।

जिससे इलाके में जोर दार धमाका होने लगा। इस धमाके से पुरे मोहल्ले के लोगों का दिल दहल उठा। घमाके के दौरान मकान का एक हिस्सा ढह गया। वहीं बिजली की सप्लाई बंद हो गयी, जिसके चलते लोग डिजिटल लॉक नहीं खोल पाए और अन्दर सो रहे लोग बहार भी नहीं निकल पाए।

रहवासियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं।

