Inspector Transfer in Varanasi: वाराणसी कमिश्नरेट के चार थानों में बुधवार को थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। साइबर क्राइम व संगठित अपराध सेल के प्रभारी राजकुमार पाण्डेय को बड़ागांव थाने का कार्यभार दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह को सारनाथ, प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश श्रीवास्तव को चोलापुर और इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी को पर्यटक थाने की कमान दी गई है। वहीँ इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को लखनऊ भेजा गया है। इस बाबत पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है।
Inspector Transfer in Varanasi: विवादों में घिरे थे सारनाथ इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह पिछले दिनों एक अख़बार के संवाददाता से अभद्रता कर बैठे थे। जिसके बाद पत्रकारों ने इसकी शिकायत उच्चधिकारियों से की थी। कमिश्नर अशोक मुथा जैन ने इस बाबत जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए थे।



