Janmashtami 2024: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यूपी के मथुरा से लेकर गुजरात के द्वारिका तक के मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। कृष्ण मंदिरों में मंगला आरती से जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मंदिरों में देर रात से ही दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के पहुँचने का सिलसिला जारी है।
भगवान श्री कृष्ण द्वापर युग में अष्टमी तिथि पर प्रकट हुए थे। इस वर्ष द्वापर की तरह ही नक्षत्रों का योग बन रहा है। भगवान का अवतार रात में हुआ था, इसलिए देशभर में जन्माष्टमी रात में ही मनाई जाती है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा समेत पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम है। मंदिरों में भजन कीर्तन व मंगला आरती के साथ जन्माष्टमी का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मथुरा में आज रात 12 बजे जन्मभूमि के बिड़ला मंदिर में भगवान कृष्ण के बाल रूप का पंचामृत अभिषेक होगा। वहीं गुजरात द्वारिकाधीश मंदिर के पट आज रात 2:30 बजे तक खुले रहेंगे। गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट ने जन्माष्टमी उत्सव की घोषणा की है।
Janmashtami 2024: देखिए मंदिरों में कैसे हो रही पूजा अर्चना
#WATCH पश्चिम बंगाल: कोलकाता के इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा की जा रही है। pic.twitter.com/QEriNJyk8S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2024
#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नोएडा के ISKON मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/eF9Zkxy8f2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2024
#WATCH दिल्ली: ईस्ट ऑफ कैलाश में इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव मनाया जा रहा है। pic.twitter.com/gRJz0lDPCW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2024
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में उत्सव पूरे जोरों-शोरों से मनाया जा रहा है। pic.twitter.com/5YU16tdwt0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2024
#WATCH मथुरा, उत्तर प्रदेश: श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में महिला भक्तों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नृत्य करके अपनी खुशी व्यक्त की। pic.twitter.com/MzVOSWCJ0v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2024
#WATCH मुंबई (महाराष्ट्र): श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2024
वीडियो इस्कॉन मंदिर, चौपाटी से है। pic.twitter.com/8EkI5Ok9ob
#WATCH दिल्ली: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह की आरती की गई। pic.twitter.com/OdCKuzAhdC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2024
#WATCH पुरी, ओडिशा: जन्माष्टमी के अवसर पर प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर 'किल द ईविल' संदेश के साथ रेत पर कलाकृति बनाई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2024
(सोर्स: सुदर्शन सैंड आर्ट स्कूल, पुरी) pic.twitter.com/kgbLhj0Ewj