ISKCON Temple : नंद नंदन श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम काशी में नजर आ रही चारों-ओर ‘जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी’ और ‘जय श्री कृष्ण’ के नारे गूंज रहें वहीं बाबा भोले की नगरी काशी में भी उनके अराध्य नारायण के अवतार श्री कृष्ण के जन्म यानि कृष्ण जन्माष्टमी की अलौकिक छटा नजर आ रही इसी कड़ी में वाराणसी के इस्कॉन मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ यानि इस्कान मंदिर (ISKCON Temple) दुर्गाकुंड में भोर से ही 24 घंटे का महासंकीर्तन शुरू किया गया।

पूरे मंदिर को देश- विदेश से मंगाए गए सुन्दर फूलों से सजाया गया। इन फूलों की सुबास चारों ओर सुगन्धित वातावरण का निर्माण कर रही है। भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह को राधा रानी के साथ आकर्षक (ISKCON Temple) रूपों में सजाया गया है। मंगला आरती, श्रृंगार आरती व दोपहर में राजभोग आरती में 108 व्यंजनों का भोग लगाया गया। वहीं रात में महाअभिषेक तथा महाआरती (कलश अभिषेक) किया गया।
ISKCON Temple: मंदिर के पुजारी ने साझा की जानकारी
इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple) के पुजारी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का अद्भुत श्रृंगार किया गया है और फिर भगवान का कलश अभिषेक यानि महाअभिषेक और फिर महाआरती उतारी जाएगी। जिसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया जायेगा फिर 8 तारीख को इस्कॉन मंदिर के फाउंडर का जन्मदिन है जिसे नंदोत्सव के रूप में मनाया जायेगा।

बिहार से दर्शन करने आये मुकेश पाण्डेय ने बताया कि यहाँ के अद्भुत तैयारियों को देखकर ही हम यहाँ दर्शन करने आये हैं और इस जन्मोत्सव का उल्लास सभी के मन में सभी के घर में हो। सभी के घरों में सुख-शांति बनी रही, यही प्रार्थना मैं भगवान श्री कृष्ण से करता हूँ।
प्रियांशी मिश्र ने जय श्री कृष्णा के उद्घोष के साथ बताया कि अभी हमलोग इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple) में दर्शन करने आये हैं और इसके बाद घर पर भी इसका उत्सव मनाया जायेगा।
वहीं ख़ुशी पाण्डेय ने कहा कि हमलोग इस्कॉन मंदिर (ISKCON Temple) में दर्शन के लिए आये है और इतनी भव्य सजावट यहाँ की गयी है कि हम देखते ही रह गयें। इसके साथ ही हमारे घर में भी भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी की तैयारी पूरी हो गयी है और पुरे धूम धाम के साथ हम इसे मनाएंगे।