पूर्वांचल की पत्रकारिता में 14 वर्षों से सच्चाई, साहस और सरोकारों की मशाल जलाए हुए जनसंदेश टाइम्स (Jansandesh Times) आज उस मुकाम पर खड़ा है, जहाँ पहचान किसी परिचय की मोहताज नहीं रही। 6 फरवरी 2026 को अपने 14 वर्ष पूरे करने पर जनसंदेश टाइम्स की वर्षगांठ सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि उन अनगिनत संघर्षों, प्रतिबद्धताओं और मेहनत की गवाही बनी, जिन्होंने इसे भरोसेमंद पत्रकारिता की पहचान दिलाई। इसी गौरवपूर्ण सफर का जश्न शुक्रवार को भव्य समारोह के साथ मनाया गया, जहाँ सम्मान, संकल्प और भविष्य की योजनाओं ने इस ऐतिहासिक दिन को और भी यादगार बना दिया।



Jansandesh Times के वर्षगांठ में शामिल अतिथिगण
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. मंगला कपूर, विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ व रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो० एस० एस० कुशवाहा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पूर्व कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य, जनसंदेश टाइम्स (Jansandesh Times) के निदेशक शाश्वत अग्रवाल, महाप्रबंधक दिनकर उपाध्याय, संपादक प्रदीप कुमार व एचआर हेड अनुराधा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके और माँ सरस्वती व गणेश जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम का संचालन जन्संदेश टाइम्स के संपादक प्रदीप कुमार ने किया।


अतिथिगणों का सम्मान व स्वागत
कार्यक्रम (Jansandesh Times) में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री प्रो. मंगला कपूर ने शिरकत किया, जिनका पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पूर्व कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने स्वागत बुके, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर किया। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रो० एस० एस० कुशवाहा का स्वागत निदेशक शाश्वत अग्रवाल ने बुके, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर किया।


इसके साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की पूर्व कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य को एचआर हेड अनुराधा सिंह ने बुके, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वागत व सम्मान की अगली कड़ी में पद्मश्री प्रो. मंगला कपूर के भाई कैलाश चंद्र कपूर को बुके, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर प्रो. निर्मला एस. मौर्या ने स्वागत किया। महाप्रबंधक दिनकर उपाध्याय ने निदेशक शाश्वत अग्रवाल का शॉल और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।


इसके बाद महाप्रबंधक दिनकर उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया, जिसमें उन्होंने जनसंदेश टाइम्स (Jansandesh Times) के सफर, पत्रकारिता के मूल्यों और कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया और जनसंदेश टाइम्स (Jansandesh Times) के 14 वर्ष पूरे होने पर समस्त कर्मचारियों व अख़बार से जुड़े समस्त सदस्यों को बधाई दी।

हौसले के पंख कभी नहीं टूटे- प्रो. मंगला कपूर
इसके बाद मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो मंगला कपूर ने ‘जनसंदेश टाइम्स’ (Jansandesh Times) को इस पड़ाव पर पहुंचने के लिए हार्दिक कि बधाई दी और कहा मेरी कामना है प्रतिवर्ष और उल्लास के क्षण इस यात्रा में जुड़ते जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए स्थायित्व भाव आवश्यक है। बहुत लोगों को सफलता जल्द मिल जाती है तो कुछ को कठिन साधना से गुजरना पड़ता है। इन सब में खास यह है कि कर्म में लगे रहें और चुनौतियों के सामने घुटने न टेके, तो सकारात्मक परिणाम जरूर मिलता है।

उन्होंने अपनी संघर्ष यात्रा को साझा करते हुए कहा कि मैं चलती रही, सफर चलता रहा। कष्ट, चिंता और हताशा की पराकाष्ठा के बाद भी जीवन जीना नहीं छोड़ा। बचपन से ही ऐसी पीड़ा बर्दाश्त की, जो समय के साथ ही बढ़ती गयी, लेकिन हौसलों के पंख कभी नहीं टूटे। गिरती, संभलती, लड़खड़ाती और फिर खड़ी होकर चलने लगती।
सफलता सिर्फ आनंदित नहीं प्रेरणा भी देती है- प्रो. एस.एस कुशवाहा
वहीं विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ व रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने प्रो. मंगला कपूर के संघषों की सराहना और उनके बुलंद हौसले को लेकर कहा कि इरादे बुलंद हो तो असाधारण सा लगने वाला लक्ष्य भी हासिल हो जाता है। संघर्षों और चुनौतियों को पार कर अर्जित की जाने वाली सफलता न सिर्फ आनंदित करती है, बल्कि प्रेरणा भी देती है।

प्रो. एस. एस. कुशवाहा ने कहा कि मैं जनसंदेश टाइम्स (Jansandesh Times) के चौदहवें वर्षगांठ के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं। मुझे गर्व है कि मैं इससे जुड़ा है और यहां से जुड़े हर एक व्यक्ति के कार्य को मैं सराहता हूं क्योंकि आज इन्हीं लोगों के सहयोग के चलते अखबार ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है।
अखबार को किसी पैमाने पर नहीं बाँधा जा सकता- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
इसके साथ ही जनसंदेश टाइम्स’ (Jansandesh Times) के 14वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति श्रो निर्मला एस मौर्य ने कहा कि ‘संकल्प, आस्था, विश्वास, संघर्ष ही सफलता के मंत्र हैं। कुछ चीजों को मापा नहीं जाता और उसे छोटा बड़ा नहीं कहा जा सकता। उसी प्रकार अखबार अखबार होता और उसे किसी पैमाने में नहीं बांधा जा सकता। जिस प्रकार पत्रकारिता में में डब्ल्यू का महत्व हैं उसी प्रकार इस यात्रा क्या देखा, क्या लिखा, क्या भोगा इसे बाद करने का समय है।

उन्होंने कहा कि महर्षि नारद को आद्य पत्रकार (Jansandesh Times) की उपाधि दी गयी है। वो स्वर्गलोक के कल्याण में लगे रहते थे। इसी प्रकार पत्रकार भी लोकहित के कार्य में लगे रहते हैं। समाज की वेदना को प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि आज आशा का दिवस हैं आगे और अच्छा करेंगे।
सभी ब्यूरो चीफ को किया गया सम्मानित
इसके बाद समारोह (Jansandesh Times) में विभिन्न जिलों के ब्यूरो चीफ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. मंगला कपूर के द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ब्यूरो चीफ को शील्ड, शॉल और गिफ्ट प्रदान किए गए। इनमें प्रथम स्थान पर बलिया जिले के ब्यूरो चीफ रोशन जायसवाल, द्वितीय स्थान पर गाजीपुर के ब्यूरो अजय कुमार सिंह और तीसरे स्थान पर चंदौली के ब्यूरो चीफ आरिफ हाशमी को सम्मानित किया गया।



इसके अलावा सोनभद्र ब्यूरो चीफ शशिकांत चौबे, जौनपुर ब्यूरो चीफ महर्षि सेठ, भदोही ब्यूरो प्रमुख मो. शाहनवाज खान, आजमगढ़ ब्यूरो चीफ अमित कुमार राय, मीरजापुर ब्यूरो चीफ संजय दूबे, मऊ ब्यूरो भीम राय और प्रयागराज ब्यूरो चीफ नफ़ीस ज़फर को भी सम्मानित किया गया।

सभी संवाद सूत्रों का किया गया सम्मान
सम्मानितजनों की कड़ी में महाप्रबंधक दिनकर उपाध्याय ने वाराणसी के सर्वश्रेष्ठ संवाद सूत्रों (Jansandesh Times) को सम्मानित किया। इनमें प्रथम स्थान पर रामनगर संवादसूत्र मनोज कुमार श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान पर चौबेपुर संवादसूत्र राहुल सोनी, तृतीय स्थान पर चांदमारी संवादसूत्र राम दुलार यादव को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा अन्य संवादसूत्रों को प्रो. निर्मला एस. मौर्या ने मिर्जामुराद से संतोष कुमार दूबे, छावनी से आनंद शंकर मिश्र, बड़ागांव से जयशंकर पाण्डेय, बाबतपुर से अरविंद कुमार मिश्रा, चोलापुर से अभय यादव, दानगंज से विशाल चौबे, मुनारी से मधुकर मिश्रा, लोहता से कन्हैया गुप्ता, सिंधोरा से अखिलेश पांडेय, चिरईगांव से संतोष कुशवाहा को सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में मंडलीय अस्पताल से देव कुमार केशरी, मंडुवाडीह से कृष्ण कुमार, सारनाथ से वीरेंद्र पांडेय, तरना शिवपुर से नवीन प्रधान, केके न्यूज़ पेपर एजेंसी से कमलेश कुमार, जंसा से जितेन्द्र अग्रहरी, सेवापुरी से विनोद कुमार, हरहुआ से इरफ़ान हाशमी, कछवां रोड से विनीत त्रिपाठी, पिंडरा से कृष्णमोहन बग्गा, कचहरी से मनोज कुमार, भेलूपुर सर्किल से कामख्या पांडेय व अरुण मिश्रा को बेस्ट संवादसूत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सम्पादकीय विभाग के विशिष्ट जनों का हुआ सम्मान
इसके बाद सभी लोगों को सम्मानित करने की कड़ी आई जिसमें प्रो. निर्मला एस. मौर्या ने ने सबसे पहले जनसंदेश टाइम्स (Jansandesh Times) के महाप्रबंधक दिनकर उपाध्याय को शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने संपादक प्रदीप कुमार को अखबार के निति और उसे सुनियोजित ढंग से चलाने के लिए बेस्ट संपादक अवार्ड से नवाजा।


वहीं बेस्ट एचआर हेड मैनेजमेंट के लिए अनुराधा सिंह, बेस्ट मार्केटिंग हेड शोएब अख्तर, बेस्ट अकाउंटेंट हर्ष विश्वकर्मा, बेस्ट प्रसार विभाग प्रमुख राजेश सिंह और बेस्ट सहायक प्रसार प्रमुख हिमांशु सिंह को प्रो. निर्मला एस. मौर्या ने शील्ड और अपना आशीर्वाद देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों की सराहना

इसके बाद बारी आई विज्ञापन विभाग के कर्मचारियों, जिनमें बेस्ट विज्ञापन मैनेजमेंट अवार्ड रविशंकर लाल, बेस्ट विज्ञापन मैनेजमेंट अवार्ड संतोष कुमार श्रीवास्तव और राजीव कुमार श्रीवास्तव को बेस्ट विज्ञापन डिज़ाइनर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सम्पादकीय विभाग के पत्रकारों का किया गया सम्मान
समारोह में सम्मान करने वालों की कड़ी में सम्पादकीय विभाग के विशेष योगदान देने वाले जनसंदेश टाइम्स (Jansandesh Times) के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्पादकीय विभाग में सर्वश्रेष्ठ संपादकीय प्रबंधन अवार्ड के लिए डॉ. दिलीप सिंह, सर्वश्रेष्ठ संपादकीय प्रबंधन अवार्ड के लिए रतन सिंह, बेस्ट ऑफ बीट/इवेंट फोटोग्राफी अवार्ड के लिए शंकर चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया।


सम्मानजनों (Jansandesh Times) की कड़ी में बी. बी. यादव को बेस्ट इवेंट फोटोग्राफी अवार्ड, अमित कुमार केशरी को बेस्ट अपकंट्री मैनेजिंग अवार्ड, बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड के लिए सौरभ अग्रवाल, अश्वनी श्रीवास्तव को बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड, रविन्द्र प्रकाश तिवारी को बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड, बेस्ट रिपोर्टिंग अवार्ड के लिए ओंकार नाथ तिवारी, मनीष चौरसिया को बेस्ट वीडियो एडिटर अवार्ड, बेस्ट एंकर अवार्ड के लिए काजल सेठ, बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर अवार्ड नीलाम्बरी मौर्या, सत्यप्रकाश सिंह चौहान को बेस्ट फोटो एडिटिंग अवार्ड, कैलाशनाथ विश्वकर्मा को बेस्ट सिस्टम मैनेजिंग अवार्ड, मनोज कुमार को बेस्ट पेजीनेशन अवार्ड से नवाजा गया।


इसी कड़ी में बेस्ट पेजीनेशन डिजाइनिंग अवार्ड के लिए सौरभ जायसवाल, बेस्ट पेजीनेशन अवार्ड के लिए सुहानी वर्मा, बेस्ट पेजीनेशन अवार्ड के लिए भानु प्रताप सिंह, कैलाश नाथ यादव को बेस्ट पेजीनेशन अवार्ड, बेस्ट रिशेप्शनिस्ट अवार्ड के लिए प्रिया पटेल, बेस्ट आईटी सर्विसेज अवार्ड के लिए सुधीर कुमार, राजू पटेल को बेस्ट इलेक्ट्रीशियन एफिसिएंस अवार्ड, बेस्ट सर्विसेज मैनेजमेंट अवार्ड के लिए मोहित यादव और रामजी यादव को बेस्ट सर्विसेज मैनेजमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।


समारोह के अंत में निदेशक शाश्वत अग्रवाल ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सभी कर्मचारियों (Jansandesh Times) को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने भी संस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और अखबार को नए ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

