वाराणसी। सिंधी सेंट्रल पंचायत के तत्वाधान में सोमवार को झूलेलाल जयंती मनाई गई। सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के समापन में ‘कलर ऑफ सिंध’ के तहत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सिंधी समाज के इष्ट देव झुलेलाल साई के चित्र पर मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं आशुतोष सिन्हा ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का स्वागत सिन्धी सैंट्रल पंचायत अध्यक्ष ओ० पी० बदलानी ने किया। मेला कमेटी के चेयरमैन सुरेन्द्र लालवानी का स्वागत चेयरमैन श्रीचन्द पंजवानी, गोविन्द किशनानी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

इस अवसर सिन्धी समाज के पंचायतों व संस्थानों द्वारा कुल 15 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती हुई। जिसमें सिन्धी गीतों अलावा देश भक्ति व नवरात्री पर देवी के गीतों पर भी समाज की महिलाए एवम बच्चो ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
मुख्य आकर्षण शहीद हेमू कालाणी के जन्मशताब्दी वर्ष पर समाज के बच्चो द्वारा नित्य नाटिका प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘कलर ऑफ सिंध’ में प्रमुख रूप से अमर नगर पंचायत, अशोक नगर पंचायत, अर्दली बाजार पंचायत, रानीपुर पंचायत, बड़ी गैबी पंचायत, सोनारपुरा पंचायत, रामापुरा पंचायत, ब्रह्मखात्री पंचायत, के अलावा सिंधु विकास समिति, सिन्धी युवा समिति, इस्माईल परिवार एवं ऊर्जा संस्था के सदस्यों ने प्रस्तुती दी। इन कार्यक्रमों का नेतृत्व कमलेश छुगानी, महेश आहुजा, दीपक वासवानी, सोनू अंजवानी, अजय रुपेजा, सुमित धमेजा, प्रियांशु लालवानी ने किया।

संस्कृति संध्या का सफल संचालन मनोज लखमानी, राज चांगरानी, रवि सेहता प्रिया तोलानी ने किया। वही कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही महिलाओं व बच्चों को कोडिनेशन पूजा बदलानी, मधु तलरेजा, मीना लालवानी, सीमा एच लखमानी व वर्षा लालवानी ने किया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग श्याम खेमानी, शंकर विष्णानी, हेमन्त तालरेजा, चन्दन रुपानी, जय प्रध्वानी, दिलीप इसरानी, सुरेश वध्या, तरुण मोटवानी का रहा। धन्यवाद ज्ञापन हीरानन्द लखमानी, विजय लालवानी ने दिया।

