Kargil Warrior: सोशल मीडिया पर वायरल कुछ विडियोज दिल जीत लेते हैं। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर कुछ विडियोज ऐसे होते हिं, जो लोगों के दिलों जगह बना लेते हैं। लोग उसे शेयर करना नहीं भूलते। हालांकि ऐसे विडियोज कभी-कभार ही देखने को मिलते हैं, जब विडियो किसी का दिल जीत ले।
इसी बीच सोशल मीडिया पर इंडिगो विमान में पायलट के अनाउंसमेंट का एक विडियो वायरल हो रहा है। लोग इस विडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, इस विडियो में पायलट ने कारगिल युद्ध के हीरो (Kargil Warrior) का सम्मान किया है।
दरअसल, परमवीर चक्र से सम्मानित सूबेदार मेजर संजय कुमार (Kargil Warrior) इस फ्लाइट में सफर कर रहे थे। पायलट ने जब सूबेदार का परिचय सभी से कराया तो फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों ने उनके लिए तालियां बजाईं। इस विडियो को इंडिगो के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।
विडियो में दिखाई दे रहा है कि इंडिगो पायलट उड़ान भरने से सूबेदार संजय कुमार के बारे में कुछ अनाउंसमेंट कर रहा है। पायलट ने कहा, ‘आज हमारे साथ एक बेहद खास यात्री सवार हैं। यह हैं परमवीर चक्र से सम्मानित (Kargil Warrior) सूबेदार मेजर संजय कुमार।’
Flying with a hero: Subedar Major Sanjay Kumar ji, a Living Param Veer Chakra awardee! #goIndiGo #IndiaByIndiGo pic.twitter.com/CZsqlHxRj6
— IndiGo (@IndiGo6E) July 23, 2023
Kargil Warrior: अब तक 21 लोग सम्मानित
बता दें कि परमवीर चक्र अभी तक भारत के इतिहास में मात्र 21 लोगों को दिया गया है। यह युद्ध काल में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरुस्कार है। इसके बाद पायलट विमान में मौजूद यात्रियों को मेजर की वीरता के किस्से सुनाने लगता है।