Karpatri Dham: केदारघाट स्थित श्री करपात्री धाम में युवा चेतना के द्वारा विश्वगुरु भारत विषयक व्याख्यान का आयोजन हुआ। व्याख्यान का उद्घाटन प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष पद्मश्री विवेक देबेराय,स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती,स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
Karpatri Dham: पद्मश्री विवेक देबेराय बोले – पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वशक्ति बनकर उभरा
मुख्य अतिथि पद्मश्री विवेक देबेराय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वशक्ति के रूप में उभरा है। श्री देबेराय ने कहा की पिछले 9 वर्षों में देश की आर्थिक स्थिति में व्यापक परिवर्तन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी निर्णयों के कारण हम दुनिया की तीसरी अर्थ व्यवस्था बनने की ओर चुके हैं। श्री देबेराय ने कहा की आज पूरी दुनिया भारत के नेतृत्व में आगे बढ़ने को आतुर है। देबेराय ने कहा की स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के निमंत्रण पर काशी आया हूँ।
स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती ने कहा की भारत पूरी दुनिया का गुरु है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा पीढ़ी को भारत माता के वैभव को बढ़ाने के लिए आगे आना होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की हमारी संस्कृति [Karpatri Dham] हमें महान बनाती है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की 2014 के बाद भारत सशक्त हुआ है।

व्याख्यान की अध्यक्षता [Karpatri Dham] करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की प्रभु राम से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सबने दुनिया के सामने त्याग का परिचय दिया है। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामर्थ्य नेतृत्व के कारण आज अमेरिका और चीन हमारे नेतृत्व में चलने को तैयार है। श्री सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब वर्ग को समाज के मुख्यधारा से जोड़कर इतिहास रच दिया है। स्वागत भाषण बीएचयू के डा. रामानंद राय ने दिया।
स्वामी अषेक ब्रह्मचारी ने पद्मश्री विवेक देबेराय और उनकी धर्मपत्नी सुपर्णा बनर्जी देबेराय को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. रामानंद राय,कपिंद्र तिवारी,डा. ऋतु गर्ग,मुकेश पांडेय,संदीप पांडेय आपा, नरोत्तम सिंह, अजय पांडेय, राहुल शुक्ल, अभिनायक मिश्र,जितेन्द्र यादव,राजीव मौर्य, बाबू सहनी आदि मौजूद थे।