वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) परिसर स्थित फूड कोर्ट की तर्ज पर गंगा व्यू कैफे में श्रद्धालुओं को जल्द ही छप्पन व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। सभी व्यंजन पीतल की थाली में परोसे जायेंगे। इसके साथ ही चम्मच, कटोरी और ग्लास सभी पीतल के ही होंगे। श्रद्धालुओं को शुद्ध और सात्विक भोजन राजभोग थाली के अलावा बनारसी व्यंजनों का स्वाद मिलेगा। व्यंजनों में लहसुन व प्याज का प्रयोग नहीं किया जायेगा। छप्पन व्यंजनों में श्रद्धालुओं को कई तरह की मिठाइयां भी परोसी जायेगी।
गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) के फूड कोर्ट में पहले से ही डेढ़ सौ अधिक व्यंजन श्रद्धालुओं को परोसे जा रहे हैं। अब काशी विश्वनाथ धाम के मानसरोवर भवन में श्रद्धालु शिव भक्तों को यह सुविधा मिलने जा रही है। खास बात यह कि राजशाही ठाठ में श्रद्धालु व्यंजनों का स्वाद लेते हुए गंगा के खूबसूरत नजारों का अवलोकन कर सकेंगे। इसके संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही इसकी शुरूआत की जायेगी।
) के फूड कोर्ट में पहले से ही डेढ़ सौ अधिक व्यंजन श्रद्धालुओं को परोसे जा रहे हैं। अब काशी विश्वनाथ धाम के मानसरोवर भवन में श्रद्धालु शिव भक्तों को यह सुविधा मिलने जा रही है। खास बात यह कि राजशाही ठाठ में श्रद्धालु व्यंजनों का स्वाद लेते हुए गंगा के खूबसूरत नजारों का अवलोकन कर सकेंगे। इसके संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही इसकी शुरूआत की जायेगी।

