Abhishek Seth
वाराणसी। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक हैं। इनदिनों वे अपने परिवार को लेकर परेशान रह रहे हैं। परेशानी की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका प्रोफेशन है। जी हां ! यह वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका प्रोफेशन है, जहां एक विवाद को लेकर खेसारी लाल यादव की बेटी का नाम लिया जा रहा है।
एक्टर ने लाइव आकर इस बात का जिक्र किया। उन्होंने अपने किसी भी विवाद को लेकर उनके परिवार का नाम न लेने का निवेदन किया। दरअसल, कुछ दिनों पहले हुए एक विवाद के दौरान कुछ लोग उनकी बेटी की तस्वीर और नाम अश्लील गानों से जोड़ रहे थे। जिसके बाद खेसारी ने लाइव आकर ऐसा न करने की अपील की। एक्टर ने समाज के कुछ लोगों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें काम करने दिया जाए। यदि वे भोजपुरी इंडस्ट्री के लायक नहीं हैं, तो दर्शक उन्हें बताएं। वे भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ किसी और इंडस्ट्री में चले जाएंगे। वे वहां पर भी इसी दम-ख़म से मेहनत करेंगे और साबित करके दिखाएंगे। एक्टर ने कहा कि अब उनके पास काम कम रह गया है। वे काम करना चाहते हैं लेकिन उन्हें रोका जा रहा है। पहले कि तुलना में उनके पास काम कम रह गया है। उनके गाने चोरी किये जा रहे हैं। वे पूरे दिन काम करते हैं, उन्हें भूख भी नहीं लग रही है और न ही नींद लग रहा है। खेसारी लाल यादव ने निवेदन किया कि उनके परिवार के लोगों को टारगेट न किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी परेशानी उन्होंने पहले कभी नहीं उठाई थी।
ये है विवाद
दरअसल, एक लाइव प्रोग्राम के दौरान खेसारी लाल यादव के करीबी ने किसी लड़के को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद कथित तौर पर राजपूत समाज भड़क उठा और एक्टर की बेटी को टारगेट किया जाने लगा। आरोप है कि इस विवाद के बाद खेसारी लाल यादव की बेटी की फोटो के साथ अश्लील गाने जोड़े जाने लगे। इसके बाद खेसारी इस मुद्दे को लेकर पहली बार लाइव आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने पिता होने की दुहाई दी थी। एक्टर ने बताया कि यूट्यूब से भी उनके कई गाने डिलीट कर दिए गए थे। उन्होंने अपील की थी कि उनके परिवार को इस मामले में न घसीटा जाए।
नेहा सिंह राठौर ने विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप
भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने इस मुद्दे पर खेसारी लाल यादव पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया है। नेहा ने फेसबुक पर एक क्लिप शेयर किया है, जहां उन्होंने खेसारी को लताड़ा है। उन्होंने कहा, “मैं ‘मैं बिना किसी का नाम लिए ही कहूंगी पर आप समझ जाएंगे। एक एक्टर आते हैं और सारे विवाद पर कहते हैं कि मैं पिता हूं, फिर खुद को पिता बता कर बचना चाहते है और फिर राजपूत समाज और यादव समाज करने लगते हैं। तो मैं बता दूं कि ‘जो बोया है वही काटोगे’। ‘अब कुछ कहेंगे की मैं भी तो राजपूत समाज से हूं। तो कहते रहिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं यहां जो सच है सिर्फ उसका साथ दूंगी।।। आप कहते हैं कि आप अब पिता हैं और मेरी बेटी के लिए गंदे गाने गाए जा रहे है। तो पहले ये बताइए कि शुरुआत किसने की थी। आपने ही तो ये सब शुरू किया था, जब आप खुद एक पिता है तो ऐसे गंदे-गंदे गानों को क्यों गाते हैं?
नेहा ने आगे कहा, ‘जब’ किसी और की बेटी के साथ गंदे गानों पर नाचते हो तब नहीं सोचते कि मेरी बेटी क्या कहेगी, कि उसका पिता कैसे गंदे गानों पर नाच रहा है? जब आप गंदे गाने गाते हैं उसपर नाचते हैं तब तो आपको सिर्फ पैसा दिखाई देता है। दुनियाभर में भोजपुरी को बदनाम कर दिया। लेकिन जब आपके घर में बीवी है, एक बेटी है तब तो ये सब गाना छोड़ देना चाहिए।’
खेसारी का कैरियर
बात खेसारी लाल यादव के कैरियर की की जाय तो, इनका असली नाम शत्रुघ्न यादव है। किसान परिवार में जन्मे खेसारी ने इंडस्ट्री में जगह पाने के लिए काफी संघर्ष किया है। इनका शुरूआती जीवन अत्यंत मुश्किल रहा है। इन्होने अपना घर चलाने के लिए सड़क पर लिट्टी चोखा तक बेचा है। अभिनय के शुरुआती दौर में आर्केस्टा में भी काम किया है। इन्होंने अपना डेब्यू 2012 में आई फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से किया था। जो कि इनकी सुपरहिट मूवीज में से एक है।
नेहा सिंह राठौर
नेहा सिंह राठौर यूपी के 2022 के विधानसभा चुनाव में ‘यूपी में का बा’ गाकर चर्चा में आई थी। जिसके बाद इनके गानों को विपक्ष स एकाफी सराहना मिली थी। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इनके गाने को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शेयर किया था। तब से लेकर अब तक नेहा ने विपक्ष के ओर से कई गाने गाए हैं। नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।