Khesari Lal Yadav: बिहार में चुनाव का दौर जारी है, मतदान के बाद अब कल सभी को चुनाव के परिणाम का बेसब्री से इन्तजार है। वहीं चुनाव के नतीजों से पहले उम्मीदवारों ने मंदिरों के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। इसी बीच बिहार चुनाव में RJD पार्टी के उम्मीदवार और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव गुरूवार को वाराणसी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाते हुए अपनी जीत की कामना की।
Khesari Lal Yadav की मंदिर यात्रा पर लग रहे कयास
हालांकि यहां उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ दर्शन करने आया हूं। इसमें कोई भी राजनीतिक लाभ नहीं है लेकिन लोग चुनाव के नतीजों से ठीक पहले इस प्रकार से उनके धाम में पहुंचने का यही कयास लगा रहे कि दर्शन करके उन्होंने अपनी जीत और जनता कल्याण के लिए से प्रार्थना की है। जहाँ एक ओर गुरूवार की सुबह खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा का दर्शन-पूजन किया। वहीं इससे पहले वे विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी देवी का भी दर्शन करने गए थे।
आपको बताते चलें कि भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फैंस फॉलोइंग बहुत है। ऐसे में उनके काशी पहुंचने पर जनता में उन्हें देखने की होड़ मच गई। काशी की गलियां हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठी। वहीं हर कोई अपने कैमरे में उन्हें कैप्चर करने के लिए बेताब नजर आया। चारों-ओर खेसारी भईया जिंदाबाद के नारे लगने लगे। काशी में लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
लोगों में उनका वीडियो बनाने की बेताबी बखूबी नजर आई। हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर नजर आया। लोगों की भीड़ और खेसारी लाल यादव की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

