Land Dispute (वाराणसी)। जमीनी विवाद में दोनों पक्षों में रविवार को ठन गई। चौबेपुर थाना क्षेत्र के भगतुआ गांव में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलें। जिससे दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पं० दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। जहां उनका ईलाज किया जा रहा है। दोनों पक्षों के ओर से थाने में तहरीर (Land Dispute) दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, चौबेपुर के रैमला गांव निवासी माधव तिवारी ने अमौली गांव निवासी लालचंद उपाध्याय की जमीन रजिस्ट्री कराया है। पहले से ही लालचंद उपाध्याय उस जमीन पर चहारदीवारी बनाये हुए हैं। उसी जमीन पर अमौली भगतुआ निवासी विश्वेश्वर विश्वकर्मा अपनी गाय भैंस बांधते थे। उक्त जमीन की बाउंड्री करने रविवार को माधव तिवारी पहुंचे, जहां दोनों पक्षों में विवाद (Land Dispute) हो गया और जमकर लाठी डंडे पथराव हुआ।

Land Dispute: ये हुए घायल
इस झगड़े में रामजी तिवारी, माधव तिवारी, गुड्डू पांडेय व उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर ले जाया गया। जहां से डॉक्टर्स ने उन्हें पं० दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरे पक्ष से गणेश, महेश समेत परिवार के 12 लोगों को चोटें आई हैं। प्रथम पक्ष से 4 लोगों व दुसरे पक्ष से 10 नामजद व अज्ञात के खिलाफ (Land Dispute) तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज किया जाएगा।