• About
  • Advertise
  • EPaper
Monday, March 16, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश वाराणसी

Kashi Tamil Sangamam 4.0 का भव्य आगाज: दो संस्कृतियों को जोड़ना वाला अद्धभुत संगम, CM योगी ने किया कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

by Kajal Seth
December 3, 2025
in वाराणसी
0
Kashi Tamil Sangamam 4.0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विचार, परम्परा, अध्यात्म और एकता के संगम का पर्याय बन चुके “काशी तमिल संगमम” (Kashi Tamil Sangamam 4.0) का चौथे संस्करण का मंगलवार को नमो घाट पर हुआ। जिसमें आए  हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी तमिल संगमम 4.0 का बटन दबाकर भव्य शुभारंभ किया। साथ ही तमाम उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।

मुख्या मंत्री ने किया कार्यक्रम का उत्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक मास में आयोजित हो रहे काशी तमिल संगमम (Kashi Tamil Sangamam 4.0) के अवसर पर तीनों लोकों से न्यारी, मोक्ष दायिनी काशी मे लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि इस पूरे कार्यक्रम के केंद्र में देवाधिदेव महादेव हैं। यह आयोजन उत्तर-दक्षिण के शैक्षिक, सांस्कृतिक, आर्थिक संबंधों को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम् का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला है। यह आयोजन उत्तर भारत की सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक भागीदारी के नए द्वार खोल रहा है।

एकभारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने वालाहै काशीतमिल संगमम

उन्होंने तमिलनाडु से आए प्रतिनिधियों से कहा कि तमिलनाडु से चलकर काशी, प्रयागराज और अयोध्या की यह यात्रा सुखद अनुभूति कराने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बार की थीम “आओ तमिल सीखे” यानी तमिल करकलाम है, (Kashi Tamil Sangamam 4.0) यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को और सुदृण करेगी। इस आयोजन का महत्व तेनकाशी से प्रारंभ होकर आने वाले कार रैली के कारण और बढ़ जाता है जो सड़क मार्ग से चलकर दो हजार किलोमीटर की यात्रा करके काशी की धरती पर पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में चल रहा यह अभियान ज्ञान, साधना, कला, सभ्यता आदि को एक नई ऊंचाईयों पर स्थापित करेगा।

दो संस्कृतियों कोजोड़ना रहा उद्देश्य

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने संबोधन की शुरुआत वणक्कम काशी, वणक्कम तमिलनाडु, वणक्कम काशी तमिल संगमम् (Kashi Tamil Sangamam 4.0) से की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि काशी तमिल संगमम् के आयोजन का उद्देश्य दो संस्कृतियों को जोड़ना है। पहले चरण के आयोजन से लेकर चौथे चरण के आयोजन को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि काशी तमिल संगमम् के पहले संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम् एक जनांदोलन बन चुका है।

तमिल करकलाम रही थीम

आज काशी तमिल के बीच  ऐसा संबंध बन चुका है जिसकी गूंज सदियों तक रहेगी। धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा इस बार का थीम तमिल सीखिए यानि तमिल करकलाम है। जो कि इस आयोजन (Kashi Tamil Sangamam 4.0) को और अनूठा बनाती है। इस बात तमिलनाडु के शिक्षक काशी क्षेत्र में आकर छात्रों को तमिल सीखाएंगे, वहीं काशी क्षेत्र के छात्र तमिलनाडु जाकर तमिल सीखेंगे जो कि एक नई शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि भाषा कोई समस्या नहीं है। सदियों से तमिलनाडु के लोग काशी आते हैं और काशी से बड़ी संख्या में लोग तमिलनाडु जाते हैं। इस बार का आयोजन (Kashi Tamil Sangamam 4.0) इस मामले में और भी अनूठा है कि आज तेनकाशी से कार रैली का शुभारंभ हुआ है जो दो हजार किलोमीटर की यात्रा करके 10 दिसंबर को कार रैली काशी पहुंचेगी। इस रैली का काशीवासी भव्य रुप से स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि काशी तमिल संगमम् एक अद्वितीय कार्यक्रम है और इस बार का आयोजन और भी भव्य होगा।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने काशी तमिल संगमम् 4.0 (Kashi Tamil Sangamam 4.0) के शुभारंभ अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरु किए गए इस अभियान की सराहना की।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में तमिलनाडु बसता है। यही कारण है कि उन्होंने तमिल भाषा को विश्व पटल पर लाने के लिए कई प्रयास किए। इसी क्रम में काशी तमिल संगमम् (Kashi Tamil Sangamam 4.0) यात्रा की शुरुआत हुई। यह हमारी संस्कृति के पुर्नजागरण का सिंहनाद है। हर वर्ष इसके आयोजन का एक उद्देश्य होता है। इसलिए इस बार का थीम है चलो तमिल सीखे। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि तमिल भाषा भारत का गौरव है और इस भाषा को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होने बीएचयू और गुवाहाटी विश्वविद्यालय का जिक्र किया जहां तमिल भाषा में पढ़ाई होती है। इससे पूर्व भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। जिसमें उन्होंने काशी तमिल संगमम कार्यक्रम की सराहना की।

1,400 से अधिक प्रतिनिधि पहुंचे काशी

एक महीने तक चलने वाले इस सांस्कृतिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक संगम में तमिलनाडु से 1,400 से अधिक प्रतिनिधि अलग-अलग जत्थों में काशी पहुँचेंगे। उद्घाटन (Kashi Tamil Sangamam 4.0) समारोह के लिए पहुंचे पहले जत्थे का वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या में अनुभवात्मक दौरा शुरू हो गया है। यह उन्हें इस क्षेत्र की विरासत और ज्ञान परंपराओं के साथ एक गहन और समृद्ध जुड़ाव प्रदान करेगा।तमिलनाडु से आने वाले प्रतिनिधियों के यात्रा कार्यक्रम में वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के विश्वविद्यालयों, विरासत स्थलों, मंदिरों, शिल्प समूहों और ज्ञान संस्थानों के दौरे के साथ-साथ विद्वानों, छात्रों, कारीगरों और स्थानीय समुदायों के साथ बातचीत शामिल है।

also read

प्रत्येक पड़ाव को एक स्तरीय अनुभव प्रदान करने के लिए आंशिक रूप से सीखने का अभियान, आंशिक रूप से सांस्कृतिक घर वापसी आदि के लिए डिज़ाइन किया गया है-काशी तमिल संगमम 4.0 (Kashi Tamil Sangamam 4.0) का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से रेलवे, संस्कृति, पर्यटन, कपड़ा और युवा मामले एवं खेल सहित दस केंद्रीय मंत्रालयों की भागीदारी से किया जा रहा है। आईआईटी मद्रास और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय संगमम के नॉलेज पार्टनर हैं, जो इस पहल को शैक्षणिक मजबूती दे रहे हैं।

तमिल सीखें–तमिल करकलम

इस वर्ष का विषय, “तमिल सीखें-तमिल करकलम”, (Kashi Tamil Sangamam 4.0) तमिल सीखने को बढ़ावा देने और भारत की शास्त्रीय भाषाई विरासत के प्रति व्यापक समझ विकसित करने पर नए सिरे से ज़ोर देता है। इस संस्करण में हिस्सा लेने वाले विविध समूहों में छात्र, शिक्षक, लेखक, मीडिया पेशेवर, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के व्यवसायी, महिला नेता, पेशेवर, कारीगर और आध्यात्मिक विद्वान शामिल हैं।  संवाद, परंपरा और अन्वेषण के अपने मिश्रण के साथ काशी तमिल संगमम 4.0 की शुरुआत प्रतिभागियों को एक जीवंत मंच उपलब्ध कराता है, जो भारत की साझा विरासत का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर काशी एवं तमिलनाडु के कलाकारों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Kashi Tamil Sangamam 4.0: मुख्यमंत्री व केंदीय शिक्षामंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

तत्पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंदीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं बाबा कालभैरव मंदिर में भगवान् का विधिवत् दर्शन पूजन किया।इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राज्यपाल तमिलनाडु आर.एन.रवि, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन, उप राज्यपाल पुडुचेरी के.कैलाशनाथन के साथ ही उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, आयुष एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महापौर अशोक कुमार तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • Kashi Tamil Sangamam: तस्वीरें- काशी तमिल संगमम 3.0…
  • Kashi Tamil Sangamam 4.0: कलाओं की दिखेगी अद्दभुत…
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • KT Sangmam: तमिल संगमम में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा…
  • VNS: नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 3.0 का भव्य समापन,…
  • Tamil Sangmam: काशी आएंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री…
Previous Post

BHU में देर रात बवाल: छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड आमने-सामने, पत्थरबाजी से थर्राया कैंपस

Next Post

UP: हेलमेट न पहनना पड़ा भारी, बिजली के खंबे में जा टकराई बाइक, 3 लोगों की मौत

Next Post
UP

UP: हेलमेट न पहनना पड़ा भारी, बिजली के खंबे में जा टकराई बाइक, 3 लोगों की मौत

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Lucknow में जोरदार धमाके से दहशत: तालाब किनारे कूड़े के ढेर में विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस
  • Varanasi: दुष्कर्म के सजायाफ्ता आसाराम ने किए काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन, परिसर में पहुंची कई लग्जरी गाड़ियां
  • Ballia: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, मां-बेटे की मौत, पति ने छत से कूदकर बचाई जान
  • ECI:पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का एलान, अप्रैल में मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे
  • Sonbhadra की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे BSA मुकुल आनंद पाण्डेय
  • Sonbhadra: लापता दंपत्ति का जंगल में मिला शव, महिला के शव में पड़ गए थे कीड़े, छह बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
  • Varanasi: कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, 46 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा
  • UP SI exam: “अवसर के अनुसार बदल जाने वाले” प्रश्न के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द से मची खलबली, सोनभद्र से भाजपा विधायक बोले – दोषियों पर हो कार्रवाई
  • Ghazipur: घर में घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर, महिला की मौत, ग्रामीणों ने चालक को बंधक बना एनएच-124सी पर किया चक्काजाम
  • Gas Shortage: लंका में गैस संकट को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, महिलाओं-बच्चों ने भी उठाई आवाज

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Lucknow में जोरदार धमाके से दहशत: तालाब किनारे कूड़े के ढेर में विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस
  • Varanasi: दुष्कर्म के सजायाफ्ता आसाराम ने किए काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन, परिसर में पहुंची कई लग्जरी गाड़ियां
  • Ballia: दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, मां-बेटे की मौत, पति ने छत से कूदकर बचाई जान
  • ECI:पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का एलान, अप्रैल में मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे
  • Sonbhadra की शिक्षा व्यवस्था को नई पहचान: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे BSA मुकुल आनंद पाण्डेय
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights