BJP Meeting : लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मी दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है। इसी बीच आज शाम साढ़े 6 बजे भाजपा की अतिमहत्वपूर्ण बैठक भी दिल्ली में होनी है। इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के साथ-साथ पीएम मोदी भी शामिल होंगे। बैठक [BJP Meeting] के बाद भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों के टिकट की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
BJP Meeting : UP की कोर कमेटी की बैठक
त्रिपुरा, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखण्ड की बैठक को संपन्न करते हुए दिल्ली में कई राज्यों की BJP कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसमें UP की कोर कमेटी की भी बैठक होगी। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री, संगठन धर्मपाल सिंह के अलावा कोर कमेटी की सभी सदस्य बैठेंगे।