उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आई है, जब तकनीकी खराबी के कारण इंडिगो की फ्लाइट में यूपी के दोनों डिप्टी सीएम करीब सवा घंटे तक फंसे रहे।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E505 को सोमवार सुबह 7:40 बजे लखनऊ (Lucknow) से कोलकाता के लिए रवाना होना था। उसी विमान में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी सवार थे।
टेकऑफ से पहले विमान में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद यात्रियों को विमान के अंदर ही रोक दिया गया। इसके चलते दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी यात्री करीब 1 घंटा 20 मिनट तक फ्लाइट में ही बैठे रहे।
Lucknow: खराबी दूर होने के बाद भरी उड़ान
तकनीकी समस्या को ठीक करने के बाद विमान को सुबह 8:59 बजे कोलकाता के लिए रवाना किया गया। एयरलाइन के इंजीनियरों (Lucknow) ने जांच के बाद उड़ान की अनुमति दी।
दोनों डिप्टी सीएम पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता जा रहे थे। देरी के बावजूद फ्लाइट के रवाना होने के बाद वे निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए वहां पहुंचे।

